Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azerbaijan: काराबाख में बारूदी सुरंगों के विस्फोट में छह लोगों की मौत, अजरबैजान ने अर्मेनिया पर लगाया आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 03:45 PM (IST)

    अजरबैजान में मंगलवार (19 सितंबर) को काराबाख के बारूदी सुरंगों में छह नागरिक मारे गए। Armenia Azerbaijan Relation समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी देते ...और पढ़ें

    एक और बारूदी सुरंग विस्फोट में दो नागरिकों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    एक और बारूदी सुरंग विस्फोट में दो नागरिकों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. एक और बारूदी सुरंग विस्फोट में दो नागरिकों की मौत
    2. अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच संबंध लगातार तनावपूर्ण

    अजरबैजान, एजेंसी। अजरबैजान में मंगलवार (19 सितंबर) को काराबाख के बारूदी सुरंगों में छह नागरिक मारे गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि अजरबैजान के नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में बारूदी सुरंगों से उसके छह नागरिक मारे गए। अजरबैजान ने आरोप लगाया कि यह बारूदी सुरंगें अर्मेनियाई के अवैध सशस्त्र ग्रुप्स ने लगाई थी।

    काराबाख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान के हिस्से के रूप में मान्यता मिली हुी है। काराबाख में बड़ी संख्या में अर्मेनियाई आबादी रहती है, यह क्षेत्र युद्ध के बाद से 1990 के दशक की शुरुआत में बाकू के नियंत्रण से अलग हो गया था। अजरबैजान ने साल 2020 के युद्ध में और काराबाख के आसपास की जमीन पर फिर से कब्ज़ा कर लिया। वहीं, बाकू ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय के चार कर्मचारियों की मौत हो गई। यह हादसा एक सुरंग निर्माण स्थल के पास ट्रक को एक खदान से उड़ा दिया गया।

    एक और बारूदी सुरंग विस्फोट में दो नागरिकों की मौत

    वहीं, बयान में आगे कहा गया है कि एक अन्य बारूदी सुरंग विस्फोट से दो नागरिकों की मौत हो गई। हालांकि, काराबाख में जातीय अर्मेनियाई अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आर्मेनिया ने सोमवार को कहा कि यह आरोप झूठे हैं कि उसके अपने सशस्त्र बलों ने अजरबैजानी क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं।

    अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच संबंध लगातार तनावपूर्ण

    अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच संबंध लगातार तनावपूर्ण बने जा रहे हैं, इस घटना ने दोनों देशों के बीच की खाई को और बड़ा कर दिया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को अर्मेनियाई सशस्त्र ग्रुप्स पर जॉर्जिया के तिब्लिसी से बाकू के लिए उड़ान भरने वाले एक यात्री जेट के जीपीएस नेविगेशन को रोकने का आरोप लगाया।

    खबरें और भी

    काराबाख में अजरबैजान के आरोपों को अर्मेनियाई लोगों ने सिरे से नकार दिया। आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अजरबैजान का कूटनीतिक रुख ऐसा लग रहा है जैसे वह सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए जमीन तैयार कर रहा है। दोनों देशों का कहना है कि वे शांति समझौते के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    ये भी पढ़ें: विनाशकारी बाढ़ से लीबिया में मची तबाही, डर्ना शहर सबसे ज्यादा प्रभावित; पत्रकारों को शहर छोड़ने का मिला आदेश