Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bangladesh Crisis: शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद कौन चलाएगा देश? सेना प्रमुख ने कर दिया साफ

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 05 Aug 2024 04:10 PM (IST)

    बांग्लादेश में पिछले माह से जारी भीषण हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के सेना ...और पढ़ें

    शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा। फाइल फोटो।
    शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा। फाइल फोटो।

    ढाका, रायटर। बांग्लादेश में पिछले माह से जारी भीषण हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाकर-उज-जमां ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

    अंतरिम सरकार चलाएगी देशः सेना प्रमुख

    वहीं, शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद गहराई राजनीतिक संकट पर सेना प्रमुख का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब अंतरिम सरकार ही देश चलाएगी। उन्होंने बताया कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद एक बैठक की गई, जिसमें सेना के साथ चर्चा में मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    कब तक निकलेगा संकट का सामाधान?

    उन्होंने कहा कि देश में कर्फ्यू या किसी आपातकाल की जरूरत नहीं है और आज रात तक आए संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अनुरोध करते कहा कि सभी शांत रहें और अपने-अपने घर वापस चले जाएं।

    यह भी पढ़ेंः शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, घर में घुसे प्रदर्शनकारी; हेलीकॉप्टर से आ रही हैं भारत

    खबरें और भी