Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 20 लोगों की मौत; कई घायल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 10:04 PM (IST)

    Bangladesh Train Accident। बांग्लादेश में सोमवार को एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस सम ...और पढ़ें

    Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में ट्रेन दुर्घटना में 20 की मौत, कई घायल (फोटो- Dhaka Tribune)
    Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में ट्रेन दुर्घटना में 20 की मौत, कई घायल (फोटो- Dhaka Tribune)

    HighLights

    1. बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत
    2. मालगाड़ी ने गोधूली एक्सप्रेस ट्रेन को मारी टक्कर
    3. ट्रेन में फंसे 100 यात्रियों को बाहर निकाला गया

    एजेंसी, ढाका। Bangladesh Train Collision: बांग्लादेश के पूर्वोत्तर में स्थित किशोरगंज जिले में एक मालगाड़ी ने एक यात्री ट्रेन को जोरदार टक्कर मारी जिसमें कम से कम बीस लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

    20 से अधिक शव बरामद

    भैरब रेलवे पुलिस स्टेशन के ड्यूटी अफसर सिराजुल इस्लाम ने सोमवार को बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे चटोग्राम जा रही मालगाड़ी ने ढाका-इगरो सिंदूर गोधूली एक्सप्रेस की बोगियों को टक्कर मार दी। ढाका से साठ किमी दूर हुए इस रेल हादसे में अब तक 20 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।

    (फोटो- दे डेली स्टार)

    यह भी पढ़ें: ट्रेन हादसों को देख बड़ी चिंता, सर्दियों में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम

    राहत और बचाव कार्य जारी

    रैपिड एक्शन बटालियन ने बताया कि राहत व बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया कि पलटी हुई बोगियों में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि अबत करीब सौ यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है। यात्रियों को वहां से निकालने के लिए घटनास्थल पर एक ट्रेन भेजी गई है।

    किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी ट्रेन

    ट्रेन किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

    (फोटो- द डेली स्टार)

    कई लोग डिब्बों के अंदर फंसे

    द डेली स्टार वेबसाइट ने एक रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया कि भैरब में पैसेंजर ट्रेन से टकराने वाली मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी की थी।

    (फोटो- दे डेली स्टार)

    यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, आधे घंटे तक बाधित रहा परिचालन; जानी नुकसान नहीं

    ढाका रेलवे पुलिस के एसपी अनवार हुसैन ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन में टक्कर मारी है।

    खबरें और भी