Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brussels Shooting: ब्रसेल्स में फायरिंग, स्वीडन के दो नागरिकों की मौत; बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:09 AM (IST)

    बेल्जियम के ब्रसेल्स में सोमवार देर रात फायरिंग में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने कहा कि अधिकारी तुरंत घटना ...और पढ़ें

    Brussels Shooting: ब्रसेल्स में फायरिंग, स्वीडन के दो नागरिकों की मौत; बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने जताया दुख (फोटो एएफपी)
    Brussels Shooting: ब्रसेल्स में फायरिंग, स्वीडन के दो नागरिकों की मौत; बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने जताया दुख (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. ल्जियम के ब्रसेल्स में सोमवार देर रात फायरिंग।
    2. फायरिंग में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत।
    3. बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने जताया घटना पर दुख।

    एपी, ब्रसेल्स। बेल्जियम के ब्रसेल्स में सोमवार देर रात फायरिंग में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने कहा कि अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

    यूरोपीय देशों में बढ़ा तनाव

    पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने गोलीबारी के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण यूरोपीय देशों में तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्टों में प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति को स्टेशन के पास गोलीबारी करते दिख रहा है।

    बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने जताया घटना पर दुख

    बेल्जियम की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इसके अलावा घटना के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने ब्रुसेल्स हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    यह भी पढ़ें- 'इजरायल के साथ खड़ा है ब्रिटेन', सुनक ने हमास के हमले को बताया नरसंहार; फलस्तीनी क्षेत्रों के लिए किया बड़ा एलान

    बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने कहा कि ब्रसेल्स में हुए इस कायरतापूर्ण हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं इस घटना की स्थिति पर करीबी से नजर रख रहा हूं।

    बेल्जियम और स्वीडन का मैच रद

    ब्रसेल्स में फायरिंग की घटना के बाद बेल्जियम और स्वीडन के बीच UEFA EURO 2024 क्वालीफाइंग मैच को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। UEFA ने एक्स पर बताया कि ब्रसेल्स में फायरिंग की घटना के बाद बेल्जियम और स्वीडन के बीच खेले जाने वाले क्वालीफाइंग मैच को रद कर दिया गया है। दोनों टीमों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा और मिस्र के बॉर्डर पर तनाव, सैन्य हमले के कारण राफा सीमा प्रभावित; हजारों लोग फंसे