Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BRICS Summit 2023: 'चीन की अर्थव्यवस्था है लचीली', ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले चीनी राष्ट्रपति ची शिनफिंग

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 02:12 AM (GMT+05:30)

    चीन के राष्ट्रपति ची शिनफिंग ने मंगलवार को ब्रिक्स समूह से कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था लचीली है और इसके दीर्घकालिक विकास के बुनियादी सिद्धांत अपरिवर्ति ...और पढ़ें

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले चीनी राष्ट्रपति ची शिनफिंग (फाइल फोटो)
    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले चीनी राष्ट्रपति ची शिनफिंग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चीन के राष्ट्रपति ची शिनफिंग ने देश की अर्थव्यवस्था को बताया लचीला।
    2. चीनी राष्ट्रपति बोले- चीन की अर्थव्यवस्था है लचीली

    जोहान्सबर्ग, एजेंसी। चीन के राष्ट्रपति ची शिनफिंग ने मंगलवार को ब्रिक्स समूह से कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था लचीली है और इसके दीर्घकालिक विकास के बुनियादी सिद्धांत अपरिवर्तित हैं।

    वाणिज्य मंत्री वांग वायाओ ने किया बयान का जिक्र

    ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के शिखर सम्मेलन में मौजूद चीनी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान यह टिप्पणी की। चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वायाओ ने राष्ट्रपति के बयान का जिक्र किया। चीनी राष्ट्रपति ने कहा, 'चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूत लचीलापन, जबरदस्त क्षमता और महान जीवन शक्ति है।

    क्या बोले चीनी राष्ट्रपति

    ची शिनफिंग ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था का विशाल जहाज हवा, लहरों की सवारी करना जारी रखेगा और आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि उनके देश को आर्थिक फायदे हैं, जिसमें एक सुपर-साइज मार्केट, एक पूर्ण विकसित औद्योगिक प्रणाली और उच्च क्षमता वाली श्रम शक्ति सहित आर्थिक लाभ प्राप्त हैं।

    अमेरिका ने की थी चीन की आलोचना

    बता दें कि अमेरिका ने हाल के महीनों में बुनियादी आर्थिक डेटा पर अपनी रिपोर्टिंग की पारदर्शिता को कम करने और चीन में ऐसे डेटा प्रदान करने वाली कंपनियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को चीन की आलोचना की थी और उसके व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताया।