यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sudan Plane Crash: सूडान में नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 सैन्य कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत
सूडान में रविवार को पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई। स ...और पढ़ें

काहिरा, रायटर। सूडान में रविवार को पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में एक बच्ची बच गई है। समाचार एजेंसी रायटर ने सेना के हवाले से यह जानकारी दी है।
तकनीकी खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त
सेना ने कहा कि विमान के उड़ान भरते समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने कहा, "तकनीकी खराबी के कारण पोर्ट सूडान हवाई अड्डे पर एक नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों सहित नौ की मौत हो गई। विमान के उड़ान भरते समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।