रूसी हमलों से यूक्रेन में मरने वालों की संख्या 32 हुई, जेलेंस्की ने नाटो देशों से लगाई मदद की गुहार
यूक्रेन पर बुधवार को हुए रूस के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हमले ...और पढ़ें

रूसी हमलों से यूक्रेन में मरने वालों की संख्या 32 हुई
HighLights
महापौर ने आरोप को झूठा करार दिया, शिकायतकर्ता माकपा विधायक को भेजा कानूनी नोटिस
पांच करोड़ रुपये मुआवजा मांगा, ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
रॉयटर, कीव। यूक्रेन पर बुधवार को हुए रूस के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हमले में कई औद्योगिक इकाइयों और ऊर्जा संयंत्रों को भारी नुकसान हुआ है। रूसी हमले में सबसे बड़ा नुकसान चार्निहीव इलाके के प्रिल्यूकी में हुआ है।
यहां पर मिसाइल के प्रहार से पांच मंजिला आवासीय भवन बर्बाद हो गया। यहां पर 22 लोग मारे गए और 54 घायल हुए हैं, जबकि राजधानी कीव में चार लोग मरे हैं। इनके अतिरिक्त ओलेक्जेंड्रिया और क्रेमेचुक में भी लोग मारे गए हैं। इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बीच जमीनी युद्ध के मोर्चों पर यूक्रेनी सेना को भी सैनिकों की कमी की समस्या झेलने की जानकारी मिली है।
70 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन से हुए इन हमलों में यूक्रेन ने रूस के जेट इंजन चालित 80 प्रतिशत ड्रोन आकाश में ही नष्ट करने का दावा किया है। कुछ दिन पहले तक यूक्रेन रूसी सेना के छोड़े इन ड्रोन को बमुश्किल नष्ट कर पाता था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की बैलेस्टिक मिसाइलें अभी भी मुश्किल बनी हुई हैं। उन्हें रोकने के लिए हमारे पास पर्याप्त पैट्रियट मिसाइलें नहीं हैं। जेलेंक्सी ने रूसी हमलों से बचाने के लिए नाटो देशों से मदद की गुहार लगाई है।
प्रधानमंत्री सर्गी कोरेत्स्की ने कहा है कि यूरोपीय संघ से बुधवार को प्राप्त हुई 1.34 अरब डालर की आर्थिक सहायता से यूक्रेन अपना डिफेंस सिस्टम मजबूत करने का काम करेगा।
इस बीच यूक्रेन ने भी रूस में दो तेल ठिकानों सहित चार स्थानों को ड्रोन और मिसाइल हमलों में निशाना बनाया है। लेकिन इन हमलों में किसी के मरने की सूचना नहीं हैं।
