Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Italy: इटली के फ्लोरेंस में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप, फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:38 AM (IST)

    Earthquake in Italy इटली में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थ ...और पढ़ें

    इटली के फ्लोरेंस में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप (प्रतिकात्मक फोटो)
    इटली के फ्लोरेंस में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप (प्रतिकात्मक फोटो)

    रोम, एजेंसी। Earthquake In Italy: इटली में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूवैज्ञानिकों और अग्निशामकों ने कहा कि सोमवार तड़के टस्कनी के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। किसी भी प्रकार की  क्षति या चोट की कोई तत्काल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

    इटली के भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र फ्लोरेंस के उत्तर-पूर्व में मार्राडी के पास था और यह सुबह 5.10 बजे आया था। बाद में कुछ और छोटे झटकें महसूस किए गए।

    इटली की अग्नि बचाव टीम ने कहा कि उन्हें चिंतित निवासियों से कुछ फोन आए लेकिन अभी तक किसी नुकसान या चोट की सूचना नहीं है।

    एजेंसी ने उल्लेख किया कि इस क्षेत्र को भूकंप के लिए उच्च जोखिम में माना जाता है। विशेष रूप से 1919 में मुगेलो में आए भूकंप का हवाला देते हुए बताया गया कि 20वीं शताब्दी में इटली पर आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।