Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिलीपींस के मिंडानाओ में 6.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 02:54 PM (IST)

    भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल सुनामी को लेकर कोई आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि देश की एक भूकंप विज्ञान एजेंसी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि अपतटीय भूक ...और पढ़ें

    फिलीपींस के मिंडानाओ में 6.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके
    फिलीपींस के मिंडानाओ में 6.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    रॉयटर, मनीला। फिलीपींस के मिंडानाओ भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 6.9 मापी गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई स्तह से करीब 10 किमी. नीचे थी।

    सुनामी को लेकर चेतावनी नहीं

    भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल सुनामी को लेकर कोई आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, देश की एक भूकंप विज्ञान एजेंसी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि अपतटीय भूकंप से नुकसान और आफ्टरशॉक की आशंका है। दक्षिणी फिलीपींस के सारंगानी और दक्षिण कोटाबेटो प्रांतों में तीव्रता 8 महसूस की गई।

    यह भी पढ़ें- Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 रही तीव्रता