Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nepal Earthquake: नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती, आया 3.6 तीव्रता का भूकंप

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 05:19 AM (IST)

    Nepal Earthquake शुक्रवार रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके से नेपाल अभी उबर नहीं पाया था कि बीते 24 घंटे के दौरान दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए ...और पढ़ें

    Nepal Earthquake: नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती (फाइल फोटो)
    Nepal Earthquake: नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नेपाल में फिर लगे भूकंप के झटके।
    2. 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिला नेपाल।

    एएनआई, काठमांडू। शुक्रवार रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके से नेपाल अभी उबर नहीं पाया था कि बीते 24 घंटे के दौरान दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, काठमांडू में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया है।

    उत्तर-पश्चिम में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नेपाल के काठमांडू के 169 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.5 मापी गई तीव्रता

    नेपाल में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही

    उल्लेखनीय है कि नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में अबतक 157 लोगों की मौत हो गई। जबकि 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यह नेपाल में 2015 के बाद से सबसे विनाशकारी भूकंप है।

    यह भी पढ़ें- Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही, राहत बचाव कार्य में भी आ रही मुश्किलें; अब तक 157 लोगों की मौत

    खबरें और भी