Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर डोली धरती, पांच दिनों में दूसरी बार आया भूकंप

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 07:01 PM (GMT+05:30)

    अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया है। बता दें कि भ ...और पढ़ें

    अफगानिस्तान में फिर डोली धरती (फाइल फोटो)
    अफगानिस्तान में फिर डोली धरती (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 23 जुलाई को अफगानिस्तान में आया था भूकंप
    2. अफगानिस्तान में शुक्रवार को 4.2 तीव्रता का आया भूकंप

    काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान (Afghanistan) में शुक्रवार को एक बार फिर से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया है। इससे पहले 23 जुलाई को यहां की धरती डोली थी। अफगानिस्तान ऐसा देश है, जहां पर अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

    कितनी तीव्रता का आया भूकंप?

    अफगानिस्तान में शुक्रवार की शाम छह बजकर नौ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस बात की जानकारी दी। एनसीएस के मुताबिक, अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

    इससे पहले रविवार को 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 165 किलोमीटर थी। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8.46 मिनट पर लगे थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था।