मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत; 120 घायल
मिस्र के गीजा प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर के बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस भीषण ...और पढ़ें

मिस्र में ट्रेनों की टक्कर।
HighLights
गीजा प्रांत में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हुई।
हादसे में 4 लोगों की मौत, 120 घायल हुए।
एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई।
डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र के गीजा प्रांत से एक बड़े और भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां अल-अय्यात जिले में दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई।
इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 120 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना राजधानी काहिरा के बाहरी इलाके में हुई।
कैसे हुआ टक्कर?
मिली जानकारी के अनुसार गीजा से फयूम की तरफ जा रही एक ट्रेन ने आगे चल रही काहिरा से असवान जाने वाली दूसरी ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्रालय और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक से मलबे को हटाने और यातायात को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करने के लिए क्रेन और राहत कर्मियों को तैनात किया गया है।