विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओमानी को-पायलट ने उड़ते विमान के दोनों इंजन कर दिए थे बंद, फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश कराने की थी कोशिश; रिपोर्ट में खुलासा

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:00 AM (IST)

फ्लाईदुबई के एक बोइंग 737 विमान में उड़ान के दौरान को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कैप्टन पर हमला कर विमान को इजरायल के तेल अवीव में क्रैश करने की कोशिश की।

फ्लाईदुबई को-पायलट ने विमान क्रैश करने की कोशिश की

फ्लाईदुबई को-पायलट ने विमान क्रैश करने की कोशिश की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। फ्लाईदुबई के एक बोइंग 737 विमान में उड़ान के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ओमान के रहने वाले को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर विमान पर पूरी तरह से कब्जा करने और क्रैश करने की नाकाम कोशिश की।

को-पायलट हम्मामी की योजना कैप्टन स्मित मच्छर की हत्या कर विमान को इजरायल के तेल अवीव ले जाने की थी। यह दावा इटली के प्रमुख समाचार पत्र कोरिएरे डेला सेरा की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में किया गया है।

तेल अवीव में इमारत से टकराने का था प्लान

रिपोर्ट में इजरायली इंटेलिजेंस के हवाले से खुलासा किया गया है कि अल-हम्मामी की मुख्य योजना कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या कर विमान को इजरायल के तेल अवीव ले जाने की थी। वह प्लेन को वहां की किसी ऊंची इमारत से टकराकर एक बड़े आतंकवादी हमले को अंजाम देना चाहता था।

हम्मामी ने योजना को पूरा करने के लिए कॉकपिट में नमाज पढ़ने का नाटक किया। इसके बाद उसने चुपके से पीछे से आकर कुल्हाड़ी से कैप्टन मच्छर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में कैप्टन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका एक हाथ लगभग कट गया। ज्यादा खून बहने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद की गुहार लगाई।

बहादुर और रेगिस्तान में क्रैश की कोशिश

कॉकपिट से आ रही जोरदार आवाजों को सुनकर एक महिला यात्री ने ड्यूटी पर न मौजूद दो अन्य पायलटों और बाकी यात्रियों को सतर्क किया। जब कई लोग कॉकपिट की तरफ भागे, तो अल-हम्मामी को एहसास हुआ कि तेल अवीव वाला उसका प्लान फेल हो गया है। इसके बाद उसने विमान को तुरंत रेगिस्तान में ही क्रैश करने का फैसल लिया।

हम्मामी ने ऑटोपायलट बंद कर दिया और कंट्रोल स्टिक को नीचे दबा दिया, जिससे प्लेन महज 30 सेकंड के अंदर 16 हजार फीट नीचे डाइव कर गया। प्लेन की रफ्तार 970 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच गई, जिससे विमान के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

जांचकर्ताओं के अनुसार, उसने उड़ते विमान के दोनों इंजनों को बंद करने या ईंधन की आपूर्ति काटने की भी कोशिश की थी, जिससे केबिन में इमरजेंसी लाइटें जल उठी थीं।

सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

जब प्लेन तेजी से नीचे डाइव कर रहा था, तब प्लंबर का काम करने वाले यानिव हायौन नाम के यात्री ने आगे बढ़कर कंट्रोल स्टिक को पीछे खींचा और प्लेन को और नीचे गिरने से रोका। इसके तुरंत बाद, प्लेन में मौजूद ड्यूटी-ऑफ दो पायलटों ने कॉकपिट का नियंत्रण अपने हाथों में लिया और इंजनों को दोबारा शुरू कर प्लेन को स्थिर किया।

स्थिति पर काबू पाने के लिए सऊदी अरब के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मोड़ने और तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करने के निर्देश दिए। पायलटों ने सूझबूझ से विमान को तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया। लैंडिंग के तुरंत बाद घायल कैप्टन स्मित मच्छर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि ओमानी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।

इजरायल ने बताया आतंकी हमला

इजरायल ने इस पूरी घटना को एक गंभीर आतंकी हमला करार दिया है। इसके साथ ही इजरायली सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि ओमान, जिसके साथ इजरायल के कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं, के पायलट को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए तेल अवीव की उड़ान भरने की अनुमित कैसे मिल गई।