मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद गिरफ्तार, बच्चों के यौन शोषण का लगा आरोप
मालदीव के विपक्षी नेता और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद गिरफ्तार।
HighLights
पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को गिरफ्तार किया गया।
उन पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप लगा है।
शाहिद ने आरोपों को झूठा और अपमानजनक बताया।
डिजिटल डेस्क, माले। मालदीव पुलिस ने मालदीव के विपक्षी नेता और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है।
पुलिस ने बताया कि शाहिद को आज रात 21:59 बजे अदालत के आदेश पर गिरफ्तार किया गया। उन पर 18 साल से कम उम्र के एक नाबालिग के यौन शोषण का आरोप है।
अब्दुल्ला शाहिद ने आरोप झूठे और अपमानजनक बताए
गिरफ्तारी से कुछ मिनट पहले, शाहिद ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे अपमानजनक आरोप झूठे हैं। उन्होंने लोगों से बिना किसी आधार वाली अफवाहें न फैलाने की अपील भी की।
हुल्हुमाले में शाहिद के घर के बाहर अभी भी कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें यहीं से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब शाहिद 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए MDP का टिकट पाने के वास्ते सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।