Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को किया गया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक्शन

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 02:35 PM (IST)

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (C ...और पढ़ें

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार। (फाइल फोटो)
    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब वह अपनी पुराने एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सीआईडी के ऑफिस पहुंचे थे।

    गए थे बयान दर्ज कराने हो गई गिरफ्तारी

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शुक्रवार को एफसीआईडी के सामने पेश हुए थे। यहां पर वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

    कौन हैं रानिल विक्रनासिंघे?

    बता दें कि विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। कथित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरोध में महीनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया राजपक्षे ने अपना पद छोड़ दिया था।

    बताया जाता है कि श्रीलंका में साल 2022 में देश में आए सबसे बुरे वित्तीय संकट के लिए राजपक्षे को ही जिम्मेदार माना जाता है। विक्रमसिंघे सितंबर में अपनी पुनः चुनावी बोली हार गए थे।

    खबरें और भी