यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
French President: अपने राजदूत को नाइजर से वापस बुलाएगा फ्रांस, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने की घोषणा
अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के करीब दो माह के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि फ्रांस अपने राजदूत ...और पढ़ें

HighLights
- नाइजर से अपने राजदूत को वापस बुलाएगा फ्रांस
- कुछ ही घंटों में राजदूत और राजनयिकों की होगी वापसीः राष्ट्रपति मैक्रां
पेरिस, एएफपी। अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के करीब दो माह के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि फ्रांस अपने राजदूत को नाइजर से वापस बुलाने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे राजदूत और कई राजनयिक अगले कुछ ही घंटों के दौरान फ्रांस में वापस लौट आएंगे। राष्ट्रपति मैक्रां के मुताबिक, आने वाले महीनों में फ्रांस नाइजर से अपने सैन्य दलों को भी वापस बुला लेगा।
राजदूत और कई राजनयिक की होगी फ्रांस वापसीः राष्ट्रपति मैक्रां
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने फ्रांसीसी टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि फ्रांस ने नाइजर से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे राजदूत और कई राजनयिक अगले कुछ ही घंटों के दौरान वापस फ्रांस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि नाइजर को दिया जाने वाला सैन्य सहयोग खत्म हो गया है और फांसीसी सैनिक आने वाले कुछ हफ्तों और महीनों के दौरान यहां तक की इस साल के अंत तक पूरी तरह से पीछे हट जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः French President: 'नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांसीसी राजदूत को बनाया बंधक', फ्रांस के राष्ट्रपति का गंभीर आरोप
नाइजर के सैन्य शासकों ने किया स्वागत
वहीं, राष्ट्रपति मैक्रां के इस बायन पर नाइजर के सैन्य शासकों ने प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांस के इस कदम का स्वागत किया है। सैन्य शासकों ने इसको संप्रभुता की दिशा में एक बड़ा कदम भी करार दिया है। इससे पहले सैन्य शासकों ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को बलपूर्वक सत्ता से हटा दिया था और फ्रांसीसी राजदूत सिल्वेन इट्टे को देश छोड़ने के लिए कहा था।
राजदूत को बंधक बनाने का लगाया था आरोप
मालूम हो कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा था कि नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा था कि फ्रांसीसी दूतावास में राजदूत को बंधक बनाया जा रहा है।