विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

France: फ्रांसीसी अधिकारियों ने फर्जी बम की धमकियों के बीच युवाओं पर जताया संदेह, दी कड़ी सजा की चेतावनी

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Thu, 19 Oct 2023 06:27 PM (IST)

फ्रांस की सरकार ने फर्जी बम की धमकी देने वालों को जेल की सजा और भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी ...और पढ़ें

फर्जी बम की धमकी के बाद फ्रांस ने उन लोगों के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
फर्जी बम की धमकी के बाद फ्रांस ने उन लोगों के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

एपी, पेरिस। फ्रांस बम की अफवाहों से परेशान है। इसकी वजह से एक दिन पहले 15 हवाई अड्डों को खाली कराने के साथ ही 130 फ्लाइट रद करनी पड़ी थी। साथ ही वर्साय पैलेस को पिछले पांच दिनों में तीन बार खाली कराना पड़ा है। 

दोषियों को दिया जाएगा दंड

फ्रांस के अधिकारियों को शक है कि इनके पीछे युवा और बच्चे जिम्मेदार हैं। लगातार ऐसे अफवाहों के सामने आने के बाद सरकार ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार का कहना है कि ऐसा करने वालों को सजा के साथ ही भारी जुर्माना देना पड़ेगा।

माता-पिता से की जाएगी नुकसान की भरपाई

फ्रांस के न्यायमंत्री एरिक डुपोंड-मोरेटी ने ऐसा करने वालों को छोटा जोकर कहा है। साथ ही कसम खाई है कि उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया लिली एयरपोर्ट, हाई अलर्ट पर प्रशासन

फ्रांस के कानून के अनुसार, ऐसी झूठी काल करने वालों को तीन साल की सजा के साथ ही 45000 यूरो का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। मंत्री ने कहा है कि नाबालिगों के माता-पिता से नुकसान की भरपाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: शिक्षक की हत्या के बाद से फ्रांस में बढ़ा तनाव, 7 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल किए गए तैनात