यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जर्मनी यूक्रेन को देगा 20 करोड़ यूरो की मदद, युद्ध से विस्थापित हुए लोगों की मदद में आएंगे काम
जर्मनी यूक्रेन में युद्ध प्रभावित विस्थापितों की मदद के लिए यूक्रेन को 20 करोड़ यूरो की मदद उपलब्ध कराएगा। इसकी जानकारी जर्मनी के मंत्री ने दी है। इ ...और पढ़ें

बर्लिन (एजेंसी)। जर्मनी यूक्रेन को 20 करोड़ यूरोप की मदद उपलब्ध कराएगा। ये मदद यूक्रेन को रूस से जारी लड़ाई के लिए नहीं बल्कि उन लोगों की सहायता के लिए दी जाएगी जो युद्ध की वजह से दूसरी जगह जाने को मजबूर हुए हैं। इसके अलावा ये मदद यूक्रेन को रूस द्वारा छेड़े गए एनर्जी वार से लड़ने में भी मददगार साबित होगी।
बता दें कि रूस द्वारा गैस की सप्लाई में बार-बार रुकावट पैदा करने और इसकी वजह से होने वाली दिक्कतों से राहत पहुंचाने के लिए दी जाएगी। इसकी घोषणा जर्मनी के मंत्री Svenja Schulze ने दी है। Svenja के मुताबिक यूक्रेन की सरकार ने रूस के हमलों से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए प्रोग्राम चलाया हुआ है, जिसे धन की जरूरत है। ऐसे में ये राशि उन्हें मदद करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि इससे उन लोगों को जरूरी चीजों को मुहैया करवाया जा सकेगा।
आपको बता दें कि रविवार को यूक्रेन के पीएम Denys Shmyhal जर्मनी की यात्रा पर गए थे। वहां पर उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। स्कोल्ज ने यूक्रेन के पीएम से पूछा था कि वो कैसे यूक्रेन के विस्थापितों की मदद कर सकते हैं। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में युद्ध के चलते करीब 70 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
इस बीच रूस से अमेरिका के राजदूत जान सुलिवन का कार्यकाल पूरा होने के बाद वो वापस अमेरिका चले गए हैं। सुलिवन 2019 से रूस में अमेरिका के राजदूत के रूप में तैनात थे। उनकी जगह फिलहाल राजदूत का काम एलिजाबेथ रूड को सौंपा गया है। जब तक अमेरिका का कोई नया राजदूत नियुक्त नहीं हो जाता है तब तक रूड ही राजदूत की जिम्मेदारी निभाएंगे। सुलिवन डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकायल में असिसटेंट सेक्रेट्री आफ स्टेट के पद पर थे। इसके अलावा सुलिवन कई दूसरी अहम भूमिका भी निभा चुके हैं।