Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guinea Firing: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में हमलावरों ने 9 लोगों को भूना, पूर्व राष्ट्रपति को भगा ले गए हथियारबंद

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 06:09 PM (IST)

    पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में हथियारबंद लोगों ने जेल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी कोनाक्री में हुई ...और पढ़ें

    हमले ने गिनी की नाजुक सुरक्षा स्थिति को उजागर किया (फोटो, एएनआई)
    हमले ने गिनी की नाजुक सुरक्षा स्थिति को उजागर किया (फोटो, एएनआई)

    HighLights

    1. जेल से भागे हुए अधिकारियों को खोजने के लिए सर्च अभियान
    2. हमले ने गिनी की नाजुक सुरक्षा स्थिति को उजागर किया
    3. कैमारा पर नरसंहार करवाने का है आरोप

    रायटर्स, गिनी। पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में हथियारबंद लोगों ने जेल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी कोनाक्री में हुई। गिनी के कानून मंत्रालय ने बताया कि इसी जेल में देश के पूर्व राष्ट्रपति मौसा दादिस कैमारा सहित अधिकारियों को रखा गया है। इसमें कैमारा सहित कुछ अधिकारी जेल से फरार हो गए।

    कानून मंत्रालय ने आधिकारिक रिपोर्ट में कहा है कि तीन हमलावरों, चार सैनिकों और दो अन्य लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि फायरिंग में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

    जेल से भागे हुए अधिकारियों को खोजने के लिए सर्च अभियान

    समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों के घुसपैठ के बाद सैनिकों ने घरों और कारों की तलाशी ली, तलाशी में पूर्व सैन्य नेता मौसा दादिस कैमारा और भागे हुए दो अधिकारियों को ढूंढ लिया और उन्हें राजधानी कोनाक्री सेंट्रल हाउस जेल में वापस डाल दिया दिया। उन्होंने बताया कि जेल से भागे हुए अन्य अधिकारियों को खोजा जा रहा है।

    हमले ने गिनी की नाजुक सुरक्षा स्थिति को उजागर किया

    जेल में हथियारबंद बदमाशों की इन झड़पों ने गिनी की नाजुक सुरक्षा स्थिति को उजागर कर दिया है। गिनी पर साल 2021 से ही सैन्य जुंटा का शासन है, दो साल पहले जुंटा ने गिनी पर कब्जा कर लिया था। बता दें कि पिछले तीन सालों में पश्चिम और सेंट्रल अफ्रीका में आठ देशों पर कब्जे हुए हैं।

    खबरें और भी

    कैमारा पर नरसंहार करवाने का आरोप

    बता दें कि कैमारा ने साल 2008 गिनी में सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया था और दिसंबर 2009 तक लगभग एक साल तक गिनी पर शासन किया। उन पर पिछले साल से केस चल रहा है। कैमारा पर अन्य लोगों के साथ गिनी के सुरक्षा बलों द्वारा स्टेडियम में नरसंहार और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप है। इसमें 28 सितंबर, 2009 को लोकतंत्र समर्थक रैली के दौरान 150 लोग मारे गए थे।

    उन्होंने दोषी सैनिकों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी से इनकार कर दिया है।

    ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: एक दिन में IDF ने हमास के 450 ठिकानों को किया नष्ट, अब तक 9700 से अधिक लोगों की मौत