यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये प्रोपेगेंडा हम पर काम नहीं करेगा', हमास ने शेयर किया बंधकों का नया वीडियो तो भड़का इजरायल
फलस्तीनी हमास समूह की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया था जिसे इजरायल ने प्रचार करार दिया। वीडियो में दो बंधक भाइयों के बीच एक भावनात्मक क्षण दिखाया गया ...और पढ़ें

HighLights
- हमास- युद्धविराम समझौते से ही बंधकों को वापस लाया जा सकता है।
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी हुआ बयान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने हाल ही में गाजा में युद्ध विराम को लेकर सहमति जताई है। इससे पहले फलस्तीनी हमास समूह की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसे इजरायल ने प्रचार करार दिया। वीडियो में दो बंधक भाइयों के बीच एक भावनात्मक क्षण दिखाया गया था।
हमास ने वीडियो में जोर देकर कहा कि समय समाप्त हो रहा है और केवल युद्धविराम समझौते से ही बंधकों को वापस लाया जा सकता है। लेकिन इजरायल अपनी बात पर अड़ा रहा।
क्या बोला इजरायल?
इसको लेकर इजरायल ने हमास का प्रोपेगेंडा बताया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बंधकों का इस्तेमाल मनोवैज्ञानिक युद्ध के लिए किया जा रहा है और सरकार ऐसी रणनीति से विचलित नहीं होगी।
The Horn family has authorized the publication of the terrorist propaganda video and released this statement:
"It breaks our heart to see Eitan in this difficult situation, saying goodbye to his brother, Iair, who is being freed while Eitan remains held in Hamas hell for 512… pic.twitter.com/ILdyNFJNs1
— Aviva Klompas (@AvivaKlompas) March 1, 2025
इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, हमास आतंकवादी संगठन ने आज शाम एक और क्रूर प्रचार वीडियो प्रसारित किया है जिसमें हमारे बंधकों को मनोवैज्ञानिक युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इजरायल हमास के प्रचार से विचलित नहीं होगा। हम अपने सभी बंधकों की वापसी के लिए और युद्ध के सभी उद्देश्यों की पूर्ति होने तक लगातार काम करते रहेंगे।
कब का है वीडियो?
तीन मिनट के वीडियो में इजरायली अर्जेंटीना के भाई यायर हॉर्न और ईटन हॉर्न को 15 फरवरी को रिहा होने से कुछ समय पहले अलविदा कहते हुए दिखाया गया था। एक तीसरे बंधक, सगुई डेकेल-चेन, जिसे भी रिहा किया गया था को भी वीडियो में दो अन्य लोगों के साथ देखा गया था जिनके चेहरे धुंधले थे।
खबरें और भी
वीडियो में, ईटन को अपने परिवार और दोस्तों से अपना विरोध जारी रखने और बंधकों को वापस लाने के लिए सब कुछ करने की विनती करते हुए सुना जा सकता है।
'परिवारों को अलग करना सही नहीं'
वीडियो में कैदियों को कहते हुए सुना जा सकता है, परिवारों को अलग करना सही नहीं है। हमारे जीवन को नष्ट मत करो। मेरी मां, मेरे पिता और सभी से कहो कि वे प्रदर्शन जारी रखें और इस सरकार द्वारा समझौते के दूसरे चरण पर हस्ताक्षर करने और हमें घर वापस लाने तक न रुकें।
इयर, जो अब वापस इजरायल में हैं, उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास दिल है, थोड़ा विवेक है, तो उसे समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए। दूसरे और तीसरे चरण पर हस्ताक्षर करें। बहुत हो गया युद्ध, बहुत हुई मौतें, दूसरों के जीवन को नष्ट करना बहुत हो गया। बहुत हो गया...बहुत हो गया...बहुत हो गया।