Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अटलांटिक क्रूज पर हंता वायरस का कहर: तीन लोगो की मौत, कई यात्री और क्रू मेंबर बीमार

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:29 PM (IST)

    अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर हंतावायरस संक्रमण फैलने से दहशत है, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य बीमार हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे एक क्रूज जहाज पर संदिग्ध हंतावायरस संक्रमण ने दहशत फैला दी है। इस रहस्यमयी बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम तीन अन्य बीमार हैं।

    डब्लयूएचओ और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। एक मरीज की हालत गंभीर है और उसे जोहान्सबर्ग के अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य संक्रमितों को जहाज से निकालने की कोशिश जारी है।डच कंपनी द्वारा संचालित यह क्रूज फिलहाल केप वर्डे तट के पास खड़ा है, जहां स्थानीय प्रशासन ने अभी किसी को जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी है।

    जहाज पर मौजूद दो गंभीर मरीज क्रू मेंबर बताए जा रहे हैं।चूहों से फैलता है हंता वायरसदरअसल, हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक संक्रमण है, जो आमतौर पर चूहों और अन्य कृंतकों के मल-मूत्र के संपर्क से फैलता है। यह वायरस दो गंभीर बीमारियों का कारण बनता है एक जो फेफड़ों को प्रभावित करती है और दूसरी जो किडनी पर हमला करती है।

    यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है और इसका कोई निश्चित इलाज नहीं है, हालांकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।यह क्रूज करीब तीन हफ्ते पहले अर्जेंटीना से रवाना हुआ था और इसमें अंटार्कटिका व फाकलैंड द्वीप जैसे पड़ाव शामिल थे। जहाज का अंतिम गंतव्य स्पेन का कैनरी द्वीप था।

    खबरें और भी

    पहला शिकार 70 वर्षीय व्यक्ति बना, जिसकी मौत जहाज पर ही हो गई और उसका शव सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया। बाद में उसकी पत्नी की भी दक्षिण अफ्रीका में मौत हो गई, जब वह घर लौटने की कोशिश कर रही थी। एक अन्य ब्रिटिश नागरिक, जो जहाज पर बीमार हुआ था, फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में भर्ती है। इस जहाज पर करीब 150 यात्री और लगभग 70 क्रू सदस्य सवार थे। तीसरे मृतक का शव अभी भी जहाज पर मौजूद है।