Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हंटावायरस वाले जहाज पर दो भारतीय भी थे सवार, अबतक तीन लोगों की मौत; WHO का अलर्ट

    Updated: Fri, 08 May 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

    अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंटावायरस के मामले सामने आए हैं। इस क्रूज पर दो भारतीय क्रू सदस्य भी शामिल हैं। ...और पढ़ें

    क्रूज पर दो भारतीय क्रू सदस्य मौजूद (फोटो-रॉयटर्स)

    क्रूज पर दो भारतीय क्रू सदस्य मौजूद (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास फंसे क्रूज शिप पर हंटावायरस के मामले सामने आए हैं। इस शिप पर मौजूद क्रू सदस्यों में दो भारतीय भी शामिल हैं।

    इस जहाज पर हंटावायरस फैलने की खबर सामने आई, जिसमें अब तक पांच मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

    Oceanwide Expeditions का ये लग्जरी क्रूज शिप 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया (Ushuaia) से निकला था और इसके 10 मई को स्पेन के कैनरी आईलैंड पहुंचने की उम्मीद है।

    क्रूज पर दो भारतीय क्रू सदस्य मौजूद

    रिपोर्ट के मुताबिक, जब ये क्रूज 10 अप्रैल को निकला, तब इस लग्जरी क्रूज पर 28 देशों के लगभग 150 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन 24 अप्रैल को दर्जनों लोग St Helena द्वीप पर उतर गए।

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूज पर सवार 28 अलग-अलग देशों के लोगों में से 38 फिलीपींस से, 31 यूनाइटेड किंगडम से, 23 अमेरिका, 16 नीदरलैंड, 14 स्पेन, नौ जर्मनी, छह कनाडा और दो क्रू सदस्य भारत से थे।

    WHO ने की तीन लोगों की मौत की पुष्टि

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को हंटावायरस के आठ संदिग्ध मामलों में से पांच की पुष्टि की है। हंटावायरस से 69 वर्षीय डच महिला, जिसमें वायरस होने की पुष्टि हुई थी, उनकी मौत हो गई है। उसके डच पति और एक जर्मन महिला भी मरने वालों में शामिल हैं।

    यूनाइटेड नेशन्स की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि इस वायरस का फैलना किसी महामारी की शुरुआत नहीं है। WHO में संक्रामक रोग महामारी विशेषज्ञ Maria van Kerkhove ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि मौजूदा हालात छह साल पहले Covid-19 के समय जैसे नहीं हैं, क्योंकि हंटावायरस नजदीकी और सीधे संपर्क से फैलता है।

    Van Kerkhove ने कहा, 'यह Covid नहीं है, यह इन्फ्लूएंजा नहीं है, यह बहुत ही अलग तरीके से फैलता है। अधिकारियों ने MV Hondius पर सवार सभी लोगों से मास्क पहनने के लिए भी कहा था।'

    WHO ने बताया कि हंटावायरस आमतौर पर चूहों जैसे जीवों से फैलता है, लेकिन इस बार के प्रकोप में पहली बार यह देखा गया है कि यह इंसानों से इंसानों में भी फैल सकता है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- हंटा वायरस से पहली मौत के बाद क्रूज से उतर गए थे दर्जनों यात्री, डच अधिकारियों ने दी जानकारी

    यह भी पढ़ें- 'आम जनता के लिए जोखिम बेहद कम', क्रूज शिप पर हंटावायरस के खौफ के बीच WHO ने दी राहत

    खबरें और भी