Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का किया स्वागत

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 10:59 PM (IST)

    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाना शुरू हो गया है। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर पर आतिश ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का किया स्वागत। फोटोः एएनआई।
    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का किया स्वागत। फोटोः एएनआई।

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड के लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का किया स्वागत
    2. ऑस्ट्रेलिया में मनाया जा रहा है नए साल का जश्न

    एएनआई, वेलिंग्टन। Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाना शुरू हो गया है। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया। वहीं, पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में भी न्यूजीलैंड में जश्न के कुछ ही देर के बाद आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत बड़े धूमधाम से किया।

    न्यूजीलैंड में नए साल का लोगों ने किया स्वागत 

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, न्यूजीलैंड में नए साल की शुरुआत से पहले 328-मीटर करीब 1076-फुट स्काई टॉवर के पास लगी एक डिजिटल डिस्प्ले पर उलटी गिनती शुरू हुई, जिसके बाद स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया।

    सिडनी हार्बर ब्रिज के पास 12 मिनट तक हुई आतिशबाजी

    ऑस्ट्रेलिया में जैसे ही आधी रात हुई, सिडनी हार्बर ब्रिज के पास लगातार 12 मिनट तक अतिशबाजी हुई। इस अतिशबाजी को करीब 10 लाख लोगों ने देखा। लोगो इसको देखने के लिए ब्रिज के किनारे और बंदरगाह में नावों से देख रहे थे।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोगों ने 2023 को कहा अलविदा

    दुनिया के कई अन्य बड़े शहरों में लोगों ने आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 2023 को अलविदा कहा और नए साल का स्वागत किया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों पर केंद्रित रहा।

    खबरें और भी

    कई जगहों पर रद्द किए गए कार्यक्रम

     इस साल नववर्ष के जश्न पर यूक्रेन और गाजा में जारी युद्ध का असर भी देखने को मिला। इसके चलते जश्न कुछ फीका भी रहा। इन युद्धों के चलते दुनिया के कई हिस्सों में तनाव बढ़ा है। कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई और कुछ जगहों पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम रद कर दिए गए।