विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यहां रहना है तो पैसा दो... नहीं तो मौत का सामना करो', बांग्लादेश में हिंदुओं को अब आ रहीं धमकी भरी कॉल्स

Published: Thu, 15 Aug 2024 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:13 PM (IST)

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार जारी है। ग्रामीण इलाकों में अब भी हिंसा हो रही है। हालांकि शहरी क्षेत्रों ...और पढ़ें

Bangladesh Issue: बांग्लादेश में अब भी सुरक्षित नहीं हिंदू।
Bangladesh Issue: बांग्लादेश में अब भी सुरक्षित नहीं हिंदू।

HighLights

  1. हिंदुओं से मांगी जा रही पांच लाख टका की फिरौती।
  2. कॉल करने वाले ने न देने पर देश छोड़ने को कहा।
  3. हिंदुओं के घरों को चिह्नित कर की जा रही कॉल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में अभी हालात सामान्य नहीं हैं। अब भी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। भारी हिंसा के बाद अब बांग्लादेश में हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। उनसे लाखों रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इसका खुलासा एक बांग्लादेशी हिंदू छात्र ने किया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की घरों की पहचान की गई और इसके बाद उन्हें धमकाया जा रहा है। कई लोगों के पास धमकी भरे कॉल आए हैं।

यह भी पढ़ें: शेख हसीना और उनके 9 करीबियों की बढ़ीं मुश्किलें, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध की जांच शुरू

'टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बांग्लादेशी हिंदू छात्र ने बताया कि उसके माता-पिता बुजर्ग हैं और वह चटगांव में रहते हैं। उनके पास धमकी भरी कॉल आई। आरोपित शख्स ने लाखों रुपये की मांग की। राशि न देने पर आरोपित ने बांग्लादेश छोड़ने की धमकी दी। बता दें कि इस बांग्लादेशी हिंदू छात्र ने महाराष्ट्र के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अभी ढाका में कार्यरत है।

तो मौत का सामना करो

छात्र के मुताबिक कॉल करने वाले ने अपने आपको एक इस्लामी समूह का सदस्य बताया। फिरौती के रूप में पांच लाख टका की मांग की। आरोपित ने कहा कि अगर रकम नहीं दे सकते हो तो बांग्लादेश छोड़ दें या फिर मौत का सामना करो। छात्र के अनुसार अन्य लोगों के पास भी ऐसे ही कॉल आई हैं। हिंदुओं से कहा जा रहा है कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों का नहीं है।

हसीना के इस्तीफे के बाद निशाने पर हिंदू

बता दें कि पांच अगस्त को शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा और देश छोड़ने के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का विरोध दुनिया भर के कई देशों में शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश हिंसा पर आई चीन की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हर स्थिति पर करीबी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।