Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सावधान और चौकन्ने रहें...', ईरान पर अटैक के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 01:27 PM (IST)

    इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इस हमले के बाद भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के 30 ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के इस हमले पर भारत का रिएक्शन भी सामने आया है।

    भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है।

    भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया, 'इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें।'

    भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, 'भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।'

    India Advisory to Israel people

    भारतीय नागरिक करें निर्देशों का करें पालन

    एडवाइजरी में लोगों को निर्देश दिया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने की जगह के सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

    भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक इजरायल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। नागरिकों को लोकल न्यूज, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट पर रेगुलर नजर रखने के लिए कहा गया।

    इमरजेंसी नंबर किया जारी

    भारतीय दूतावास ने किसी भी इमरजेंसी में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 24x7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास में संपर्क कर सकते हैं।

    टेलीफोन: +972-54-7520711;

    ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in

    एडवाइजरी के लास्ट में बताया गया कि एम्बेसी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और जरूरत के हिसाब से अपडेट जारी करती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज