विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर से चलेंगी ट्रेनें? 2024 की हिंसा के बाद रुकीं सेवाओं को बहाल करने ढाका में होगी बैठक

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:28 PM (IST)

भारत और बांग्लादेश 2024 की अशांति के बाद बंद हुई सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने ...और पढ़ें

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर शुरू हो सकती हैं ट्रेन सेवाएं

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर शुरू हो सकती हैं ट्रेन सेवाएं

HighLights

  1. भारत-बांग्लादेश 2024 हिंसा के बाद बंद ट्रेन सेवाएं फिर शुरू होंगी।

  2. ढाका में भारतीय-बांग्लादेशी रेलवे अधिकारियों की दो दिवसीय अहम बैठक।

  3. मैत्री, बंधन, मिताली एक्सप्रेस और नए रूटों पर होगी चर्चा।

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश और भारत इस हफ्ते सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने पर चर्चा कर सकते हैं। ये सेवाएं 2024 में हुई हिंसक अशांति के बाद से बंद हैं, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में अपने भारतीय समकक्षों के साथ दो दिन की बैठक करेंगे।

इसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक नया रूट शुरू करने की संभावना पर चर्चा की जाएगी।

बांग्लादेश रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, हम शुरू होने वाली अंतर-सरकारी रेलवे बैठक में रेलवे सेवाओं, मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस, को फिर से शुरू करने से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

मैत्री एक्सप्रेस ढाका को कोलकाता से जोड़ती है, बंधन एक्सप्रेस खुलना को कोलकाता से जोड़ती है, जबकि मिताली एक्सप्रेस पहले ढाका को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती थी।

इस चर्चा में बांग्लादेश राजशाही को कोलकाता से जोड़ने वाले एक नए ट्रेन रूट का प्रस्ताव रख सकता है। वह मैत्री एक्सप्रेस जमुना ब्रिज के बजाय पद्मा ब्रिज से होकर ढाका और कोलकाता के बीच चलने का भी प्रस्ताव दे सकता है।

इस बीच, भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और आपसी भरोसे और फायदे के आधार पर भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

भारत और बांग्लादेश ने शास्त्रीय संगीत, लोक कला और विरासत संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की।

यह चर्चा क्रांतिकारी कवि काजी नजरुल इस्लाम की विरासत को विशेष रूप से रेखांकित करने के लिए ढाका में सालभर आयोजित किए जाने वाले समारोहों के तहत की गई।