Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, किस मामले में ठहराया गया था दोषी

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 10:56 PM (IST)

    भारतीय नर्स निमिषा प्रिया जिन्हें यमन में मौत की सजा सुनाई गई है को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। केरल की रहने वाली 37 वर्षीय निमिषा को यमनी नागरिक तलाल ...और पढ़ें

    16 जुलाई को यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को हो सकती है फांसी। (फाइल फोटो)
    16 जुलाई को यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को हो सकती है फांसी। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। इस बीच खबर है कि निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी उम्र 37 साल है।

    निमिषा को यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि भारतीय नर्स निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    बता दें कि निमिषा साल 2008 में अपने माता-पिता की मदद के लिए यमन गई थीं। उन्होंने कई अस्पतालों में काम करने के लिए बाद अंत में अपना क्लिनिक खोला। साल 2014 में वह तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। बता दें कि यमन के नियमों के अनुसार, वहां पर व्यापार शुरू करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ साझेदारी करना अनिवार्य है। इसी कारण निमिषा और तलाल अब्दो महदी के बीच संपर्क हुआ था।

    2016 में हुई थी निमिषा की गिरफ्तारी

    इसके कुछ समय बाद भारतीय नर्स निमिषा और तलाल अब्दो महदी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद निमिषा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर तलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

    हालांकि, तलाल को बाद में जेल से रिहा कर दिया गया और कथित तौर पर उसने उसे धमकाना जारी रखा।

    तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट जब्त कर लिया था 

    इसके बाद निमिषा के परिवार ने दावा किया कि उसने अपना जब्त पासपोर्ट वापस पाने के लिए तलाल महदी को कथित तौर पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। हालांकि, दवा के ओवरडोज के कारण तलाल की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    इसके बाद निमिषा और उसके सहयोगी एक अन्य यमन नागरिक हनान ने कथित तौर पर तलाल के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। निमिषा को देश से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। साल 2018 में निमिषा को दोषी ठहराया गया था।

    यह भी पढ़ें- तो रुक जाएगी यमन में भारतीय नर्स की फांसी की सजा! सुप्रीम कोर्ट में वकील ने बताया 'Blood Money' वाला तरीका