यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिंगापुर के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम भी शामिल, इन बड़े पदों पर दे चुके हैं सेवा
26 जुलाई को दावेदारी पेश करने वाले थर्मन ने सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन वर्ष तक मंत्री पद संभाला। 2001 में राजनीति मे ...और पढ़ें

सिंगापुर, एजेंसी: सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम और सरकार से जुड़ी कंपनियों के चीनी मूल के दो पूर्व अधिकारियों ने अर्हता प्राप्त कर ली है। यहां राष्ट्रपति पद के लिए एक सितंबर को चुनाव होना है। निवर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
चुनाव विभाग ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव समिति (पीईसी) को अंतिम तिथि गुरुवार तक पात्रता प्रमाणपत्र के लिए छह आवदेन प्राप्त हुए। इससे पहले सिंगापुर ने कहा था यदि एक से अधिक व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं तो एक सितंबर को चुनाव कराया जाएगा।
राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अर्हता प्राप्त करने वाले चीनी मूल के नागरिकों में मुख्य निवेश अधिकारी एनजी कोक सोंग व पूर्व एनटीयूसी आय मुख्य अधिकारी टैन किन लियान हैं। 26 जुलाई को दावेदारी पेश करने वाले थर्मन ने सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन वर्ष तक मंत्री पद संभाला।
2001 में राजनीति में आने से पहले थर्मन एक अर्थशास्त्री और सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण में सिविल सेवक थे। उन्होंने शिक्षा व वित्त मंत्री के रूप में काम किया और 2011 से 2019 तक उपप्रधानमंत्री रहे।