Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Iraq US News: इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने वाले सैन्य अड्डों पर ड्रोन हमले, हिजबुल्ला की धमकी से जुड़े तार

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 11:59 PM (IST)

    पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने वाले सैन्य अड्डे पर किए गए दो ड्रोन से हमले को विफल कर दिया गया। कुछ घंटों बाद ईरान समर्थित मिलिशिया ने घोष ...और पढ़ें

    इस हमले को हिजबुल्ला की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    इस हमले को हिजबुल्ला की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. हिजबुल्ला की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा हमला
    2. दूसरे हमले की जिम्मेदारी तशकिल अल-वारथीन ने ली

    एजेंसी, बेरूत। पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने वाले सैन्य अड्डे पर किए गए दो ड्रोन से हमले को विफल कर दिया गया। कुछ घंटों बाद ईरान समर्थित मिलिशिया ने घोषणा की कि उसने दूसरे सैन्य अड्डे पर एक और ड्रोन से हमला किया है। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    यह जानकारी देते हुए अमेरिका के रक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्रोन हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल-असद सैन्य अड्डे पर हमला किया गया। उत्तरी इराक में अल-हरीर हवाई अड्डे पर किए गए दूसरे ड्रोन हमले की जिम्मेदारी एक अन्य ईरान समर्थित मिलिशिया तशकिल अल-वारथीन ने ली है।

    हिजबुल्ला की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा हमला

    इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों वाले सैन्य अड्डों पर किए गए हमलों को हिजबुल्ला की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। मंगलवार रात गाजा के एक अस्पताल में इजरायल के हमले में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने बयान जारी कर तबाही के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया था और इराक में अमेरिका की उपस्थिति को समाप्त करने का आह्वान किया था।

    ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास आतंकियों के रॉकेट से ही गई अल-अहली अस्पताल में 500 लोगों की जान! इजरायल ने पेश किए सबूत

    खबरें और भी