विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो लेडीज हैंडबैग की वजह से दक्षिण कोरिया में लगा मार्शल लॉ? एक वीडियो से आया सियासी भूचाल; चौंका देने वाली है कीमत

Published: Fri, 06 Dec 2024 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2024 09:19 PM (IST)

दक्षिण कोरिया में लगे मॉर्शल लॉ के पीछे एक लग्जरी हैंडबैग को बताया जा रहा है। दरअसल यह बैग का ...और पढ़ें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और उनकी पत्नी किम। ( फोटो- korea joongang daily)
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और उनकी पत्नी किम। ( फोटो- korea joongang daily)

HighLights

  1. संसद में विरोध के बाद राष्ट्रपति को हटाना पड़ा मार्शल लॉ।
  2. मार्शल लॉ के पीछे बताई जा रही लेडीज हैंडबैग की कहानी।
  3. विपक्षी दलों का आरोप- रिश्वत के तौर पर दिया गया बैग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन दिसंबर को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने इतिहास का सबसे छोटा मार्शल लॉ लगाया। यह सिर्फ कुछ घंटों तक लागू रहा। राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। मगर अब मार्शल लॉ के पीछे डायर कंपनी के एक आलीशान हैंडबैग को वजह माना जा रहा है। कहा जा रही कि इस बैग की वजह से दक्षिण कोरिया के लोगों को मार्शल ला का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रपति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

2022 में पीपुल पावर पार्टी से ताल्लुक रखने वाले यूं सुक येओल ने राष्ट्रपति का चुनाव जीता। मगर उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उनकी पत्नी किम कीन भी विवादों में रही हैं। भ्रष्टाचार मामले में विपक्षी दल उन पर हमलावर थे। भ्रष्टाचार मामले में महाभियोग की चर्चाओं के बीच यूं सुक येओल को देश में मार्शल लॉ लगाने का एलान करना लड़ा। हैंडबैग मामले में राष्ट्रपति की पत्नी से पूछताछ भी हो चुकी है। मगर भ्रष्टाचार मामले में यूं सुक येओल की मुश्किलें काम नहीं हो रही है।

2022 का है हैंडबैग मामला

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हैंडबैग वाली घटना 2022 की है। मगर दक्षिण कोरिया में यह पिछले साल यानी 2023 में सुर्खियों में आई। एक वीडियो सामने आने के बाद दक्षिण कोरिया की सियासत में भूचाल आ गया। विपक्ष ने दावा किया कि राष्ट्रपति की पत्नी किम को यह बैग रिश्वत के तौर पर दिया गया था। विपक्ष ने इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की। राष्ट्रपति यूं सुक येओल और उनकी पत्नी ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने तब कहा था कि यह गिफ्ट बदनाम करने की एक चाल थी।

पादरी के वीडियो ने मचाया तहलका

पूरे विवाद की शुरुआत पादरी चोई जे-यंग के वीडियो से होता है। उसने यह वीडियो अपनी घड़ी में लगे कैमरे से सूट किया। वीडियो में डायर कंपनी का हैंडबैग दिखाई दे रहा है। उस समय इस बैग की कीमत 2,250 डॉलर यानी लगभग 1,90,000 भारतीय रुपये थी। चोई राष्ट्रपति के आलोचक हैं। उन्होंने उत्तर कोरिया के प्रति राष्ट्रपति के सख्त रुख के खिलाफ कई बार आवाज उठाई।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में चोई एक प्लानिंग फर्म के कार्यालय में जाता है। इस फर्म का संचालन राष्ट्रपति की पत्नी किम करती हैं। वह एक शॉपिंग बैग देता है। इसमें Dior का एक हैंडबैग होता है। वीडियो में किम यह भी कहती हैं कि तुम ये क्यों लाते रहते हो? जवाब में उसने कहा कि इस तरह की महंगी चीज कभी मत खरीदना। एक साल बाद यह वीडियो एक वेबसाइट में सामने आया तो हड़कंप मच गया।

राष्ट्रपति की पत्नी से 12 घंटे हो चुकी पूछताछ

हैंडबैग मामले में इसी साल जुलाई महीने में किम से करीब 12 घंटे पूछताछ हो चुकी है। जांच में आलीशान बैग के बदले में किसी तरह के लाभ के सबूत नहीं मिले हैं। किम को इन आरोपों से मुक्त भी कर दिया गया है। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उनकी पत्नी किम पादरी के साथ संबंध नहीं तोड़ पाईं।

चंद घंटों में ऐसे हटा मार्शल लॉ

राष्ट्रपति के एलान के बाद सेना सड़क पर उतर गई थी। सेना को आधी रात को ही दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली को घेरने का आदेश दिया गया था। मगर यह रणनीति काम नहीं आई। दक्षिण कोरिया के सांसद नेशनल असेंबली में घुसने में सफल रहे। 300 में से 190 सांसदों ने सर्वसम्मति से मार्शल लॉ हटाने का समर्थन किया। बाद में राष्ट्रपति यूं सुक येओल को अपने कदम पीठे खींचने पड़े। अब कुल छह दलों ने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप शासन में QUAD का क्या होगा? एस जयशंकर के जवाब से पाकिस्तान-चीन की बढ़ेगी टेंशन

यह भी पढ़ें: क्या हटा दिए जाएंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति या बच के निकलने की अभी भी है संभावना!, यून ने लगाया था देश में मार्शल लॉ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।