Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas Attack: गाजा में इजरायली सेना का तांडव; जहां जा रहे फलस्तीनी, वहां कर रही हमला

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:44 PM (IST)

    Israel Hamas War। इजरायल की सेना गाजा में लगातार बमबारी कर रही है। फलस्तीन के लोग हमलों से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं लेकिन वे कहीं भी ...और पढ़ें

    Israel Hamas Attack: गाजा को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहता है इजरायल, फलस्तीनियों पर चुन-चुनकर कर रहा हमला
    Israel Hamas Attack: गाजा को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहता है इजरायल, फलस्तीनियों पर चुन-चुनकर कर रहा हमला

    HighLights

    1. गाजा को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहता है इजरायल
    2. फलस्तीनियों पर चुन-चुनकर हमला कर रही इजरायल की सेना
    3. जहां जा रहे फलस्तीनी, वहां पर हो रहा हमला

    एपी, गाजा सिटी। इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना हमास का समूल नाश करना चाहती है। वह चुन-चुनकर आतंकियों पर हमला कर रही है। वहीं, गाजा पट्टी में स्थिति बद से बदतर हो गई है। एक लाख 80 हजार से अधिक फलस्तीनियों को संयुक्त राष्ट्र आश्रयों में रखा गया है।

    गाजा में लगातार बमबारी कर रहा इजरायल

    इजरायल की सेना गाजा में लगातार बमबारी कर रही है। फलस्तीनी हमलों से बचने के लिए लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, लेकिन वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हर जगह पर इजरायली सेना हमला कर रही है।

    आश्रय स्थलों में भोजन और पानी की कमी

    इजरायल के हमलों से बचने के लिए जो आश्रय स्थल बनाए गए हैं, उनकी भी स्थिति बेहद खराब है। गाजा में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा संचालित स्कूलों में आश्रय बनाए गए हैं, लेकिन अब यहां भी पानी और भोजन खत्म हो गया है।

    यह भी पढ़ें: हमास से जंग के बीच नेतन्याहू ने फोन पर दी भारत को हालात की जानकारी, PM मोदी बोले- हर भारतीय इजरायल के साथ खड़ा

    आश्रय स्थल को इजरायल की सेना ने किया बर्बाद

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि रविवार को हुए एक हमले में उसके आश्रय स्थल को नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही पांच अन्य आश्रय स्थल भी बर्बाद हो गए। इजरायल ने सोमवार को रिपल पर हमले की चेतावनी दी थी। इससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Iran Supports Hamas: हथियार से लेकर पैसे तक... हमास का खुलकर साथ क्यों दे रहा ईरान?

    इजरायली सेना के प्रवक्ता ने दिया सुझाव

    इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट फलस्तीनियों को सुझाव दिया कि उन्हें मिस्र के साथ लगी गाजा सीमा को पार करने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, हमास का कहना है कि गाजा के रहने वाले जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था, वे मिस्र में प्रवेश कर सकते हैं।

    गाजा में मरने वालों की संख्या 700

    गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अब तक गाजा में मरने वालों की संख्या लगभग 700 है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। इजरायल के भी 900 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। वहीं, 150 से अधिक नागरिकों और सैनिकों को बंदी बना लिया गया।

    सात मस्जिदों को इजरायल ने बनाया निशाना

    इजरायल का कहना है कि गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते समय नागरिक हताहत न हो, इसका भी वह ध्यान रख रहा है। वहीं, हमास का कहना है कि सोमवार को इजरायल ने सात मस्जिदों और 15 घर नष्ट हो गए। इस दौरान एक ही परिवार के कई सदस्य मारे गए।

    गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी करने के आदेश

    इजरायल के रक्षा मंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी की जाए। उन्होंने क्षेत्र से भोजन, पानी और ईंधन को रोकने की कसम खाई है।