Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: गाजा में भीषण युद्ध को लेकर फ्रांस ने जताई चिंता, तत्काल युद्धविराम का किया आह्वान

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 03:03 AM (IST)

    Israel-Hamas War इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध को लेकर अब फ्रांस ने चिंता जताई है। फ्रांस का कहना है ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: गाजा में भीषण युद्ध को लेकर फ्रांस ने जताई चिंता, तत्काल युद्धविराम का किया आह्वान (फाइल फोटो)
    Israel-Hamas War: गाजा में भीषण युद्ध को लेकर फ्रांस ने जताई चिंता, तत्काल युद्धविराम का किया आह्वान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इजरायल ने गाजा पर तेज किए हमले।
    2. फ्रांस ने गाजा के हालातों को लेकर जताई चिंता।

    एएफपी, पेरिस। इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध को लेकर अब फ्रांस ने चिंता जताई है। फ्रांस का कहना है कि वह गाजा में बढ़ती लड़ाई से चिंतित है।

    इजरायल की घोषणा को लेकर जताई चिंता

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फ्रांस सरकार इजरायल की हाल ही में की गई घोषणा से बेहद चिंतित है। इजरायल ने कहा था कि वह गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को और तेज करेगा। जो युद्ध जीतने तक जारी रहेगा।

    फ्रांस ने तत्काल युद्धविराम के अपने आह्वान को दोहराया

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांस ने तत्काल युद्धविराम के अपने आह्वान को दोहराया। उन्होंने गाजा में बमबारी की निंदा की। बता दें कि इजरायली कार्रवाई में गाजा में 20 हजार से अधिक नागरिक मारे गए हैं।ॉ

    यह भी पढ़ें- इजरायली प्रोडक्ट पर पड़ा युद्ध का असर, वेस्ट बैंक में लगे बहिष्कार के पोस्टर; फलस्तीनी नागरिकों से की ये अपील

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: युद्ध के बीच गाजा में मानवीय सहायता के लिए तैनात होगा समन्वयक, संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

    खबरें और भी