Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: जर्मनी ने हमास जैसे संगठनों का समर्थन करने वालों पर लगाया प्रतिबंध, Samidoun जैसे संस्थान को किया बैन

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 04:33 AM (GMT+05:30)

    जर्मनी की विदेश मंत्री नैन्सी फेसर ने कहा कि समिडौन संगठन (Samidoun) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है जो इजरायल और यहूदी के ...और पढ़ें

    जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेसर ने कहा कि हमास का समर्थन करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेसर ने कहा कि हमास का समर्थन करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. हमास के विचारधाराओं को फैलाने वाले संगठनों पर जर्मनी ने लगाया प्रतिबंध
    2. गाजा पट्टी में आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत
    3. समिडौन संगठन ने हमास का किया समर्थन: जर्मनी

    एएफपी, बर्लिन। Israel Hamas War। हमास के खिलाफ दुनिया भर से आवाज उठ रही है। भले ही ईरान जैसा देश हमास के साथ खड़े हैं, लेकिन ज्यादातर पश्चिमी देश इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जर्मनी ने गुरुवार को हमास का समर्थन करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    जर्मनी की गृह मंत्री नैन्सी फेसर (Nancy Faeser) ने कहा कि इजरायल के खिलाफ लड़ रहे हमास का साथ देने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।  

    समिडौन संगठन पर जर्मनी ने लगाया प्रतिबंध  

    नैन्सी फेसर ने कहा,"समिडौन संगठन (Samidoun) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है जो इजरायल और यहूदी के खिलाफ प्रचार प्रसार करता है। उन्होंने आगे कहा,इस संगठन ने हमास का महिमांडन किया है और सात अक्टूबर को हुए आतंकी हमले के बाद इस संगठन ने जश्न मनाया था।

    बता दें कि सात अक्टूबर के हमास लड़ाकों इजरायल पर कई रॉकेट दागे। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। 

    गाजा पट्टी में आठ हजार से ज्यादा लागों की मौत 

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, युद्ध में अब तक गाजा में दो हजार से ज्यादा आतंकियों की मौत हो चुकी है। वहीं, हमास ने 1400 इजरायली नागरिकों की हत्या कर दी और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा पट्टी में आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद स्वीकार्य नहीं, लेकिन फलस्तीन का निकले हल'; एस जयशंकर ने बताया Israel Hamas युद्ध को लेकर क्या है भारत की सोच

    खबरें और भी