यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: इजरायली सरकार ने सीरियाई सरकार के ठिकाने पर की छापेमारी, एक एजेंसी का दावा
हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायली सरकार ने युद्धग्रस्त देश के दक्षिण में सीरियाई सरकार के एक ठिकाने पर छापेमारी की है। यह जानकारी बुधवार को हमास-इजरायल ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायली सरकार ने सीरियाई सरकार के ठिकाने पर छापेमारी की
- इजरायली हमले के बाद कुनेइत्रा प्रांत में विस्फोटों की आवाजें आई हैं
- इजरायली हमले के बाद गोलान हाइट्स में भी विस्फोटों की आवाजें आई हैं।
एपी, बेरूत (लेबनान)। हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायली सरकार ने युद्धग्रस्त देश के दक्षिण में सीरियाई सरकार के एक ठिकाने पर छापेमारी की है। यह जानकारी बुधवार को हमास-इजरायल युद्ध पर निगरानी रखने वाली एनजीओ ने दी है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'सीरियाई सेना की स्थिति के खिलाफ इजरायली हमले के बाद कुनेइत्रा प्रांत में विस्फोटों की आवाजें आई हैं।'
एनजीओ ने कुनेइत्रा में विस्फोटों का स्रोत बताए बिना कहा कि गोलान हाइट्स में भी विस्फोटों की आवाजें आई हैं।
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर US कैपिटल तक पहुंचे यहूदी प्रदर्शनकारी, कई लोग गिरफ्तार