यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटली में गंभीर संकट, रिकॉर्ड संख्या में लैम्पेडुसा द्वीप पहुंच रहे प्रवासी; PM मेलोनी के वादे का क्या हुआ?
इटली इस समय उत्तर अफ्रीका से नौकाओं के जरिए आने वाली प्रवासियों की भीड़ से परेशान है। देश के लैम्पेडुसा आइलैंड में प्रवासियों की भीड़ लगातार बढ़ रही ...और पढ़ें

HighLights
- रिकॉर्ड संख्या में प्रवासियों के लैम्पेडुसा आइलैंड पहुंचने से गंभीर संकट से जूझ रहा इटली
- उत्तर अफ्रीका से रिकार्ड संख्या में प्रवासी आ रहे इटली
- पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने चुनाव के समय प्रवासियों के संकट से निपटने का किया था वादा
रोम, एजेंसी। Migrants in Italy: इटली इस समय प्रवासियों से परेशान है। देश के सबसे दक्षिणी बिंदु लैम्पेडुसा (Lampedusa) में बड़ी संख्या में उत्तर अफ्रीका से प्रवासी आ रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने भी इस पर गहरी चिंता जताई है।
नाव के जरिए लैम्पेडुसा पहुंच रहे प्रवासी
गौरतलब है कि रिकॉर्ड संख्या में नावों के जरिए प्रवासी लैम्पेडुसा पहुंच रहे हैं। इससे इटली गंभीर संकट से जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें: Island of Sicily: इटली में शरणार्थियों को ले जा रही नाव पलटी, 41 की मौत; कई लापता
लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या
स्थानीय पुलिस प्रमुख इमानुएल रिसीफारी (Emanuele Ricifari) ने रायटर को बताया कि प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने जहां प्रतिदिन 63 प्रवासी नौकाएं लैम्पेडुसा पहुंचती थीं तो वहीं इस महीने यह संख्या 80 तक पहुंचने की उम्मीद है।
400 की क्षमता वाले सेंटर में रह रहे 2800 प्रवासी
रिसीफारी ने कहा कि आइलैंड के हॉटस्पॉट रिसेप्शन सेंटर में इस समय लगभग 2800 प्रवासी हैं। हालांकि, इस सेंटर में अधिकतम 400 लोग ही रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि द्वीप के बाकी हिस्सों में 300 से अधिक प्रवासी हैं।
एक लाख 18 हजार 500 प्रवासी पहुंचे इटली
लैम्पेडुसा आइलैंड में प्रवासियों की भीड़ को कम करने के लिए उन्हें सिसिली के बड़े द्वीप में भेजा जाना है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक एक लाख 18 हजार 500 प्रवासी नौकाएं इटली पहुंची हैं। यह 2022 की समान अवधि (64 हजार 529) से लगभग दोगुना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: G20 Summit: ब्रिटेन और इटली से चीन को झटका, भारत की तारीफ और यूरोपीय देशों की नाराजगी से सकते में ड्रैगन

पीएम मेलोनी ने प्रवासियों की भीड़ से निपटने का किया था वादा
इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) प्रवासियों की भीड़ से निपटने का वादा कर सत्ता में आई थीं, लेकिन अब तक वह इसमें ककामयाब नहीं हो पाई हैं। ट्यूनीशिया के द्वारा प्रवासियों पर कार्रवाई और लीबिया में जारी अराजकता के कारण ब़ी संख्या में लोग नौकाओं के जरिए इटली पहुंच रही हैं।