Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Japan Population: जापान में एक वर्ष में कम हुई आठ लाख आबादी तो विदेशी नागरिकों की संख्या में इजाफा दर्ज

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM (IST)

    पहली बार सभी 47 प्रांतों में जापान की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक जनवरी तक जापानी नागरिकों की जनसंख्या 0.65 ...और पढ़ें

    जापान में एक वर्ष में कम हुई आठ लाख आबादी (फाइल फोटो)
    जापान में एक वर्ष में कम हुई आठ लाख आबादी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जापान में विदेशी नागरिकों की संख्या में हुआ इजाफा
    2. घटती जन्म दर के कारण जनसंख्या में लगातार दर्ज की जा रही कमी

    टोक्यो, एपी। पहली बार सभी 47 प्रांतों में जापान की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। यह देश की जनसंख्या में लगातार 14वें वर्ष गिरावट है। एक वर्ष में करीब आठ लाख तक आबादी में कमी आई है।

    इस बीच विदेशी नागरिकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनकी संख्या करीब 30 लाख के करीब हो गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में सामने आई है।

    जापानी नागरिकों की जनसंख्या में गिरावट दर्ज

    पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक जनवरी तक जापानी नागरिकों की जनसंख्या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12.24 करोड़ हो गई। जापानी नागरिकों की जनसंख्या में करीब 8,00,000 की कमी आई, जबकि विदेशियों की संख्या में करीब 10.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी नागरिकों की संख्या में वर्ष 2013 से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह जापान की कुल जनसंख्या का करीब 2.4 प्रतिशत तक हो गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2008 में जापान की जनसंख्या में वृद्धि दर्ज होने के बाद से घटती जन्म दर के कारण लगातार कमी दर्ज की जा रही है।