विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं को काबू में करने के लिए क्या तरीके अपनाता था एपस्टीन? पीड़ित महिला ने पहली बार खोले राज

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 06:00 PM (IST)

जेफ्री एपस्टीन मामले की सर्वाइवर जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार खुलासा किया कि कैसे एपस्टीन महिलाओं को 'असिस्टेंट' की आड़ में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था।

कुख्यात अपराधी और सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन।

कुख्यात अपराधी और सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन।

HighLights

  1. एपस्टीन लड़कियों को फैशन इंडस्ट्री में मदद का झांसा देता था।

  2. पीड़िताओं को 'असिस्टेंट' कहकर मिलवाता, खर्चों पर नियंत्रण रखता था।

  3. परिवार से अलग कर 24 घंटे कमरे में बंद रखता था।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के कुख्यात अपराधी और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के मामलों से जुड़ा एक नया और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। एपस्टीन की गिरफ्त में रही जूलिया मोलचानोवा ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी आपबीती सुनाई है।

पीड़ित महिला ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एपस्टीन कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

कैसे हुई थी एपस्टीन से मुलाकात?

बता दें कि जूलिया मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। जब वह 22 साल की थीं और न्यूयॉर्क आई थीं, तब उनकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी। उस समय जूलिया को अंग्रेजी नहीं आती थी। एपस्टीन ने सड़क पर उनसे बहुत ही दोस्ताना अंदाज में बात की, जिससे जूलिया को उस पर कोई शक नहीं हुआ और दोनों ने फोन नंबर बदल लिए।

Jeffrey Epstein Case

फिर ऐसे जूलिया को नाश्ते पर बुलाया था एपस्टीन...

इंटरव्यू में जूलिया ने बताया कि अगले दिन एपस्टीन ने उन्हें नाश्ते पर बुलाया और उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। बातचीत में एपस्टीन को पता चला कि जूलिया अपने किसी रिश्ते में परेशान हैं और उन्हें फैशन व डिजाइनिंग में दिलचस्पी है।

इसके बाद एपस्टीन ने उन्हें फैशन इंडस्ट्री में मदद करने और न्यूयॉर्क के मशहूर 'फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' में दाखिला दिलाने का झांसा दिया। इसके कुछ समय बाद एपस्टीन ने उन्हें न्यूयॉर्क बुलाया और यहीं से उनका शोषण शुरू हुआ।

'असिस्टेंट' शब्द का होता था गलत इस्तेमाल

जूलिया ने खुलासा किया कि एपस्टीन अपने घर आने वाले लोगों के सामने पीड़िताओं को अपनी 'असिस्टेंट' कहकर मिलवाता था। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक कानूनी पर्दाफाश छिपाने का तरीका था, ताकि किसी को यह शक न हो कि घर के अंदर असल में क्या चल रहा है।

Jeffrey Epstein Case (2)

बहुत चालाक और शातिर इंसान था एपस्टीन

जूलिया के मुताबिक, एपस्टीन बहुत ही चालाक और शातिर इंसान था। वह लोगों पर पूरी तरह काबू पा लेता था। उसने महिलाओं की जिंदगी के हर हिस्से पर पाबंदी लगा रखी थी। जूलिया ने बताया कि कैसे एपस्टीन सभी के खर्चों पर पहरा देता था। 

जूलिया ने बताया कि एपस्टीन महिलाओं को क्रेडिट कार्ड तो देता था, लेकिन उन्हें हर एक खर्चे का हिसाब देना पड़ता था और हर रसीद की फोटो रखनी होती थी।वह महिलाओं को यह तक बताता था कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने हैं, बाल कैसे रखने हैं और उनका वजन कितना होना चाहिए।

24-24 घंटे कमरे में बंद रखता था

जूलिया ने बताया कि एपस्टीन महिलाओं को उनके परिवार और दोस्तों से काट देता था और उन्हें अपने प्राइवेट आइलैंड पर भी ले जाता था। महिलाओं को एपस्टीन को धन्यवाद के मैसेज भेजने पड़ते थे। अगर कोई मना करती थी, तो वह उन पर चिल्लाता था। सजा के तौर पर महिलाओं को एक कमरे में 24-24 घंटे बंद करके भी रखा जाता था।

Jeffrey Epstein Case (1)

डर की वजह से नहीं ली मदद

जूलिया ने बताया कि वह उस दौरान अक्सर डिप्रेशन में रहती थीं। एक बार जब उन्होंने एपस्टीन से डॉक्टर (थेरेपिस्ट) के पास जाने की अनुमति मांगी, तो उसने साफ मना कर दिया। जूलिया ने कहा कि एपस्टीन के संबंध राजनीति और देश के रसूखदार लोगों से थे, इसलिए वह बहुत ताकतवर था। जूलिया को अपनी जान का इतना डर था कि उन्होंने कभी पुलिस या प्रशासन से मदद मांगने की हिम्मत नहीं की।

2019 में ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा

साल 2019 की शुरुआत में जब जूलिया ने एक क्रेडिट-मॉडिटरिंग ऐप चेक किया, तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर ऐसे क्रेडिट कार्ड और खरीदारी दर्ज हैं, जिनके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता था। इसके बाद 4 अप्रैल 2019 को उन्होंने एपस्टीन को मैसेज करके अपनी जिंदगी सामान्य करने की इच्छा जताई और कहा कि वह उनके द्वारा बनाए गए किसी भी फर्जी दस्तावेज या नाम से अनजान हैं।

यह भी पढ़ें- बिना डिग्री का Maths टीचर कैसे बना अरबपति? जेफरी एपस्टीन की रहस्यमयी दौलत की अंदर की कहानी