विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Joe Biden in Israel: 'साथ देने से बेहतर आप हमारे साथ खड़े हैं...धन्यवाद! 'प्रधानमंत्री नेतन्याहू का छलका दर्द

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Updated: Wed, 18 Oct 2023 03:13 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल-हमास युद्ध के 13वें दिन इजरायल पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने इजरायलियों का बेरहमी स ...और पढ़ें

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के बेनगुरिअन एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के बेनगुरिअन एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

HighLights

  1. इजरायल-हमास युद्ध के 13वें दिन इजरायल पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति
  2. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बेनगुरिअन एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया
  3. नेतन्याहू ने कहा - हमास ने एक ही दिन में 1400 इजरायलियों की हत्या कर दी

एजेंसी, तेल अवीव (इजरायल)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल-हमास युद्ध के 13वें दिन इजरायल पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने इजरायलियों का बेरहमी से कत्ल किया है। ये न सिर्फ इजरायल के लिए ही, बल्कि अमेरिका के लिए भी मुश्किल घड़ी है। बाइडेन ने कहा कि हमास फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। हम इस मुश्किल घड़ी में हर कीमत पर इजरायल के साथ हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के बेनगुरिअन एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान बाइडेन ने नेतन्याहू को देखते ही उन्हें गले लगा लिया। बाइडेन का स्वागत करने के लिए इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग भी वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Gaza Hospital Rocket Attack: मैप, ऑडियो और 450 मिसफायरिंग, IDF ने हमास आतंकियों की सच्चाई को दुनिया से किया उजागर

बाइडेन के सामने प्रधानमंत्री नेतन्याहू हुए भावुक

बाइडेन से मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने कहा, 'आप यहां आए। यहां के लोगों के साथ इस मुश्किल घड़ी में आप खड़े हैं। हमारे लिए यही बहुत बड़ी बात है। यह सच्ची दोस्ती है। बजाय इसके कि आप हमारा समर्थन करते हैं। युद्ध की स्थिति में आपका इजरायल में आना बहुत मार्मिक है। मैं इजरायल के सभी लोगों की तरफ से आपका धन्यवाद करता हूं। राष्ट्रपति महोदय - आज, कल और हमेशा इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।'

तेल अवीव में जो बाइडेन के साथ इजरायली पीएम ने कहा, "...7 अक्टूबर को हमास ने एक ही दिन में 1400 इजरायलियों की हत्या कर दी....7 अक्टूबर का एक और दिन बदनामी में रहेगा।' इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, आप सही कह रहे हैं कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है। सभ्य दुनिया को हमास को हराने के लिए एकजुट होना होगा..."

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: ना पानी-ना दवा, आसमान से बरस रहे बम और गोलियां; Gaza में फंसे लोगों ने बताई विनाश की दास्तां