Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूस की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे तानाशाह किम जोंग उन, पुतिन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मिली मजबूती

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 12:39 PM (IST)

    North Korea and Russia उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस की छह दिवसीय यात्रा पर गए थे। एक नेता के रूप में उनकी यह सबसे लंबी विदेश यात्रा थी। दोनों ...और पढ़ें

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)

    सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी रूस की यात्रा से वापस लौट आए हैं। उत्तर कोरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि नेता किम जोंग उन रूस की यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं। किम ने इस यात्रा के दौरान  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ "सौदेबाजी और मैत्रीपूर्ण संबंधों" को गहरा किया है।

    किम की यह रूस यात्रा छह दिवसीय रही। एक नेता के रूप में किम की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा थी। दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि उन्होंने अपने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की है। दोनों देशों ने किसी विशेष कदम का खुलासा नहीं किया। विदेशी विशेषज्ञों का अनुमान है कि पश्चिम के साथ टकराव में फंसे दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए हथियार हस्तांतरण सौदे पर पहुंचने पर जोर दे रहे हैं।

    आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम की ट्रेन सोमवार सुबह एक सीमावर्ती नदी को पार कर गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह नहीं बताया कि वह राजधानी प्योंगयांग आ रहे हैं या देश के अंदर ही कहीं और जा रहे हैं।

    स्पेस लॉन्च सेंटर में हुई थी किम और पुतिन की मुलाकात

    रूस की यात्रा से पहले, किम ने अपने युद्ध सामग्री कारखानों का कई दौरा किया था। इस दौरे से अटकलें लगाई गई की उनका इरादा रूस भेजे जाने वाले हथियारों के उत्पादन की जांच करना था।

    खबरें और भी

    रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में अपनी यात्रा के दौरान, किम ने परमाणु-सक्षम बमवर्षक, लड़ाकू जेट और हाइपरसोनिक मिसाइलों सहित कुछ सबसे उन्नत हथियार प्रणालियों को देखने के लिए सैन्य स्थलों का दौरा करने से पहले देश के सबसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र (space launch center) में पुतिन से मुलाकात की।

    यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की रूस की यात्रा पूरी, तोहफे में मिले पांच ड्रोन और बुलेटप्रूफ जैकेट