Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan Floods News: पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मामले, भारत से मच्छरदानी खरीदने का सुझाव

    By Jagran NewsEdited By: Ramesh Mishra
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 06:51 PM (IST)

    पाकिस्‍तान में आई भयानक बाढ़ के चलते न केवल आर्थिक संकट उत्‍पन्‍न हो गया है बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण बन रहा है। मच्‍छरों से होने वाली बीमारी ...और पढ़ें

    Pakistan Floods News: पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मामले। फाइल फोटो।
    Pakistan Floods News: पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मामले। फाइल फोटो।

    इस्‍लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्‍तान में बाढ़ के कारण संक्रामक बीमारिया तेजी से फैल रही हैं। इसके चलते हजारों लोग मलेरिया की चपेट में हैं। इस बाबत ग्‍लोबल फंड ने पाकिस्‍तान सरकार को भारत से मच्‍छरदानियां खरीदने का सुझाव दिया है। बता दें कि पाकिस्‍तान में आई भयानक बाढ़ के चलते न केवल आर्थिक संकट उत्‍पन्‍न हो गया है, बल्कि यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन रहा है। मच्‍छरों से होने वाली बीमारी पाकिस्‍तान के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। इससे बचाव के लिए पाकिस्‍तान सरकार भारत से मच्‍छरदानियां खरीद सकता है।

    भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 2019 से कारोबार बंद

    पाकिस्‍तानी अधिकारी ने बताया कि हमने भारत से मच्छरदानी की खरीद की अनुमति देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। पाकिस्‍तान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसकी हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 2019 से कारोबार बंद है। हालांकि, बाढ़ से आई तबाही के बाद एक बार फ‍िर दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बहाल करने की मांग उठ रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार भी इस बारे में विचार कर रही है।

    सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के 26 सर्वाधिक प्रभावित जिले

    पाकिस्‍तान की मीडिया के अनुसार पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति मांगी थी। एक पाकिस्‍तानी अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के 26 सबसे अधिक प्रभावित जिलों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था के लिए ग्लोबल फंड से अनुरोध किया था। ग्‍लोबल फंड ने अपने जवाब में भारत से इन मच्छरदानियों को खरीदने का प्रस्ताव दिया था। अब गेंद पाकिस्‍तान सरकार के पाले में है।

    32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया

    जियो न्यूज के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार जल्द से जल्द मच्छरदानी हासिल करने की योजना बना रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि नवंबर के मध्य तक वे इन्हें वाघा मार्ग से प्राप्त कर लेंगे। पाकिस्‍तान के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। इस क्षेत्र में हजारों बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मलेरिया बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक विकराल स्वास्थ्य संकट बन गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस की किन खतरनाक मिसाइलों ने यूक्रेन में मचाई तबाही, जानें- इनकी खूब‍ियां