Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'विभिन्न संकटों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है भारत', PM Modi पर टिप्पणी मामले में 'MATI' ने दी प्रतिक्रिया

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 08:09 AM (IST)

    भारत-मालदीव विवाद ( India-Maldives Row ) के बीच अब मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की हैं। सोशल मीडिया X ( पूर्व ...और पढ़ें

    भारत- मालदीव विवाद पीएम मोदी (Image: JAGRAN)
    भारत- मालदीव विवाद पीएम मोदी (Image: JAGRAN)

    HighLights

    1. PM Modi पर टिप्पणी मामले में 'MATI' ने दी प्रतिक्रिया
    2. सोशल मीडिया पर की कड़ी निंदा
    3. 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी

    एएनआई, नई दिल्ली। India-Maldives Row: भारत-मालदीव विवाद के बीच अब मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने अपनी प्रतिक्रिया की हैं।

    MATI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालदीव के कुछउप मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।

    सोशल मीडिया पर की कड़ी निंदा

    सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए MATI ने लिखा, मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। भारत हमारे निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। MATI ने आगे एक बयान में कहा कि भारत हमेशा हमारे विभिन्न संकटों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है और हम सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों द्वारा हमारे साथ बनाए गए घनिष्ठ संबंधों के लिए बेहद आभारी हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन वर्षों में सालाना 2 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव का दौरा किया, जो कि कोविड-19 महामारी के बाद किसी भी देश से सबसे अधिक है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ें बताते है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद के बाद मालदीव का भारतीयों ने जमकर बहिष्कार किया है।

    मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय टूरिस्ट

    मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया, जिनमें से 2,09,198 से अधिक पर्यटक भारतीय थे, इसके बाद रूसी (2,09,146) और चीन (1,87,118) थे।

    2022 में भारतीय टूरिस्ट की संख्या 2.4 लाख से अधिक थी, जबकि 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव के लिए उड़ान भरी। महामारी के दौरान मालदीव अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुले कुछ देशों में से एक था और उस अवधि के दौरान लगभग 63,000 भारतीयों ने उस देश का दौरा किया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मालदीव का मुगालता, मुइज्जू की बीजिंग यात्रा से उठ रहे सवाल

    यह भी पढे़ं: PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव को पड़ रही भारी, अब EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट बुकिंग की निलंबित