विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इटली के पास भूमध्य सागर में बड़ा हादसा, दो नावों के डूबने से 11 प्रवासियों की मौत; 60 से अधिक लापता

Published: Tue, 18 Jun 2024 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM (IST)

Italy Boat Accident इटली के पास भूमध्य सागर में दो नाव हादसों में 11 प्रवासी लोगों की जान चली गई ...और पढ़ें

Italy Boat Accident: इटली के पास भूमध्य सागर में बड़ा हादसा। (फोटो- प्रतीकात्मक )
Italy Boat Accident: इटली के पास भूमध्य सागर में बड़ा हादसा। (फोटो- प्रतीकात्मक )

HighLights

  1. नावों पर बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग थे सवार।
  2. इस जलमार्ग पर 10 साल में 23,500 से अधिक लोगों की गई जान।
  3. प्रवासियों से भरी एक नाव लीबिया और दूसरी तुर्किये से हुई थी रवाना।

रॉयटर, रोम (इटली)। इटली के दक्षिणी समुद्री तट पर दो नावों के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने यह जानकारी दी। एक नाव लीबिया से रवाना और दूसरी तुर्किये से रवाना हुई थी। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कनाडा का टोरंटो, महिला समेत दो की हत्या; हमलावर की भी मिली लाश

नाव के डेक में फंसे मिले 10 शव

नादिर बचाव नाव का संचालन करने वाले जर्मन सहायता समूह RESQSHIP ने जानकारी दी है कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला है। इनमें दो बेहोश थे। नाव के निचले डेक में 10 शव फंसे मिले। सहायता समूह ने बताया कि जीवित बचे लोगों को इतालवी तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है।

यहां हुआ दूसरा हादसा

दूसरी नाव दुर्घटना इतालवी क्षेत्र कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में हुई। यह नाव तुर्किये से रवाना हुई थी। मगर आग लगने के बाद समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 66 लोग लापता हैं। एक महिला का शव मिला है। वहीं 11 लोगों को इतालवी तटरक्षक बल ने बचा लिया।

अफगान परिवार के मारे जाने की आशंका

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स चैरिटी की कर्मचारी शकीला मोहम्मदी ने कहा कि हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि 66 लोग लापता है। इनमें कम से कम 26 बच्चे हैं। कुछ बच्चों की उम्र महज कुछ माह की है। इस हादसे में अफगानिस्तान से आए एक पूरे परिवार के मारे जाने की आशंका है। यह परिवार आठ दिन पहले तुर्किये से निकला था। इनके पास लाइफ जैकेट तक नहीं थे।

10 साल में 23,500 से अधिक मौतें

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि दूसरे जहाज के मलबे में फंसे प्रवासी ईरान, सीरिया और इराक से आए थे। भूमध्य सागर का यह जलमार्ग दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासी मार्ग बन चुका है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार 2014 से अब तक इस जल क्षेत्र में 23,500 से अधिक प्रवासियों की जान जा चुकी है। इस महीने की शुरुआत में लीबिया के समुद्री तट पर 11 शव मिले थे। वहीं पिछले साल तुर्किये से रवाना हुई एक प्रवासी नाव कैलाब्रिया के कट्रो शहर के पास चट्टानों से टकरा गई थी। इस हादसे में 94 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: न्यूयार्क की एक अदालत में पेश हुआ निखिल गुप्ता, खुद को बताया निर्दोष; वकील ने बचाव को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।