Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Missile Attacks: मिसाइलों द्वारा अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद Moldova ने रूसी दूत को किया तलब

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 06:11 PM (GMT+05:30)

    Moldova के विदेश मंत्री निकू पोपेस्कु ने कहा रूसी जहाजों से यूक्रेन पर लॉन्च की गई तीन क्रूज मिसाइलों ने मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र को पार किया। मैंने न ...और पढ़ें

    Moldova ने रूसी राजदूत को तलब किया है।
    Moldova ने रूसी राजदूत को तलब किया है।

    चिजीनो, रायटर। मोल्दोवा ने कहा कि यूक्रेन में रूस द्वारा दागी गई तीन क्रूज मिसाइलों ने सोमवार को मोल्दोवन हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। इसको स्पष्ट करने के लिए रूसी राजदूत को तलब किया गया है। मोल्दोवा के विदेश मंत्री निकू पोपेस्कु ने ट्विटर पर लिखा, "काला सागर में रूसी जहाजों से आज सुबह यूक्रेन पर लॉन्च की गई तीन क्रूज मिसाइलों ने मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र को पार किया। मैंने निर्देश दिया कि रूस के राजदूत को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया जाए।"

    Moldova ने रूसी आक्रामकता की निंदा की

    मोल्दोवा ने अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की "सबसे मजबूत संभव शर्तों" में निंदा की और "यूक्रेन के खिलाफ रूस की निरंतर आक्रामकता" की भी निंदा की। बता दें मोल्दोवा यूक्रेन से सटा हुआ देश है। मोल्दोवा पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रोमानिया के बीच में बसा एक छोटा देश है। मोल्दोवा 1991 तक सोवियत संघ का ही हिस्सा था। 33 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले मोल्दोवा की आबादी करीब 26 लाख है, लेकिन इसके पास महज 7 हजार सैनिक हैं।

    Video: Ukraine-Russia War: रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर Blast के बाद लगी भीषण आग

    मोल्दोवा यूरोप का दूसरा सबसे गरीब देश है। इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर कमजोर होने की वजह से मोल्दोवा की GDP का 60% हिस्सा सर्विस सेक्टर से आता है। मोल्दोवा की आबादी के करीब 45% लोग विदेश में काम करते हैं। मोल्दोवा अपनी गैस की 100% जरूरतों के लिए भी रूस पर निर्भर है।

    ये भी पढ़ें: Missile Attacks: यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी मिसाइलों से हमला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

    Ukraine War: यूक्रेन पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला, जेलेंस्की बोले- रूस ने किया ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल; बड़ी बातें

    खबरें और भी