Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: रूस से युद्ध में जेलेंस्की की सेना को बड़े पैमाने पर नुकसान, 2022 से अब तक 30 हजार से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM (IST)

    फरवरी 2022 से अब तक रूस-यूक्रेन युद्ध में 30000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के एक नागरिक समूह ने ये जानकारी दी है। इतिहासकार य ...और पढ़ें

    रूस से लड़ाई में 30,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत। (फाइल फोटो)
    रूस से लड़ाई में 30,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत। (फाइल फोटो)

    रायटर, कीव। फरवरी, 2022 से अब तक रूस-यूक्रेन युद्ध में 30,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के एक नागरिक समूह ने ये जानकारी दी है। इतिहासकार यारोस्लाव टाइनचेंकों और स्वयंसेवक हरमन शापोवालेंको ने यूक्रेन के जर्नल में ये बात लिखी है।

    मौत के आंकड़े में सुधार की गुंजाइश

    जर्नल में कहा गया है कि शापोवालेंको की बुक ऑफ मेमोरी प्रोजेक्ट ने ओपन सोर्स का इस्तेमाल करते हुए 24,500 मौतों की पुष्टि की है। मौतों के वास्तविक आंकड़े इससे अधिक हो सकते हैं, क्योंकि 15,000 सैनिकों को लापता की सूची में डाला गया है। हो सकता है कि इनमें से कई सैनिकों की मौत हो चुकी हो।

    यह भी पढ़ेंः 'यूरोपीय संघ का हिस्सा बना रहेगा यूक्रेन', EU की प्रोग्रेस रिपोर्ट से पहले बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की

    सैनिकों की मौत की जानकारी नहीं देता यूक्रेन

    बता दें कि यूक्रेन अपने सैनिकों की मौत को गोपनीय रखता है और अधिकारियों का कहना है कि सैनिकों के मौत के आंकड़ों का खुलासा करने से उसे नुकसान हो सकता है। न्यूयार्क टाइम्स की अगस्त की एक रिपोर्ट में अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यूक्रेन में मौतों की संख्या करीब 70,000 बताई गई थी।

    1:3 का अनुपात मानते हुए लेखकों का अनुमान है कि एक लाख सैनिक घायल हुए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रायटर्स को बताया कि वे इन आंकड़ों पर टिप्प्णी नहीं कर सकते।

    यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर कीव को बनाया निशाना, रातभर ड्रोन और मिसाइल से किए ताबड़तोड़ हमले

    खबरें और भी