यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indonesia Earthquake: क्या इंडोनेशिया में भूकंप से मंडरा रहा सुनामी का खतरा? 6.3 तीव्रता के झटके से हिली धरती
इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को जोरदार भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। हालांकि भूकंप की वजह से ऊंची लहरें नही ...और पढ़ें

HighLights
- 27 करोड़ से अधिक आबादी वाला द्वीपसमूह है इंडोनेशिया
- इंडोनेशिया में अक्सर मंडराता रहता है भूकंप का खतरा
आईएएनएस, जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को जोरदार भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। हालांकि, भूकंप की वजह से ऊंची लहरें नहीं उठी हैं और न ही सुनामी की कोई खतरा मंडरा रहा है।
भूकंप का केंद्र कहा था?
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बकौल रिपोर्ट, भूकंप दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर आया, जिसका केंद्र आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दक्षिण पश्चिम में और 12 किमी की गहराई में स्थित था।
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मृतकों की संख्या बढ़ी, कई और लोगों के शव मिले

इंडोनेशिया में बना रहता है भूकंप का खतरा
एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटकों की वजह से सुनामी आने की संभावना नहीं है। इंडोनेशिया 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' नामक संवेदनशील भूकंप प्रभावित क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण भूकंप का खतरा बना रहता है। साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं भी होती रहती हैं।