Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: तो क्या अब खुद हथियार उठाएंगे इजरायली नागरिक? 18 दिन में एक लाख लोगों ने मांगा गन लाइसेंस

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 07:48 PM (IST)

    हमास के हमले के बाद इजरायल में लोग बड़ी संख्या में गन लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। सात अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बाद अब तक एक लाख से ज्यादा ल ...और पढ़ें

    इजरायल में बड़ी संख्या में लोग गन लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं (फोटो एपी)
    इजरायल में बड़ी संख्या में लोग गन लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं (फोटो एपी)

    एएनआई, तेल अवीव। सात अक्टूबर को हुए हमास के बर्बर हमले के बाद दक्षिणी इजरायल के एक लाख से ज्यादा लोगों ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने दी है।

    दो साल में मिलते थे इतने आवेदन

    बताया गया है कि हमले से पूर्व दो वर्षों में इतने आवेदन प्राप्त होते थे। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले शेहर फिशबिन का कहना है कि अगर वह स्वयं अपनी सुरक्षा नहीं कर सकते तो अन्य व्यक्ति यह कार्य कैसे कर सकता है। व्यक्ति की अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद की होती है।

    कादिमा जोरान शहर के रहने वाले 23 वर्षीय शेहर ने हाल ही में अपना अनिवार्य सैन्य सेवाकाल पूरा किया है, लेकिन गन लाइसेंस के अपने आवेदन पर सरकार के जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनके पास आवेदन को सिस्टम में शामिल किए जाने का मैसेज आया है।

    हमास ने किया था इजरायल पर हमला

    सात अक्टूबर को हमास के हमले में इजरायल के करीब 1,400 लोग मारे गए थे। इतनी बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान तब हुआ जब सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का दावा किया गया था। इन दावों की हवा निकालते हुए हमास के लड़ाकों ने जमीनी, समुद्री और आकाशीय रास्तों से इजरायल में घुसकर हमला किया था। ये लड़ाके अपने साथ 200 से ज्यादा लोगों को अगवा करके भी ले गए हैं, जो इस समय गाजा में बंधक बने हुए हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Israel-Hamas War: जमींदोज घर, खून से लथपथ लोग; ठप पड़ी चिकित्सा सुविधाएं..गाजा पट्टी पर भविष्य में होगी और मौतें

    इजरायल के नागरिकों को अब लग रहा है कि सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों पर ही आश्रित रहना उचित नहीं है, इसलिए अपना हथियार लेकर खुद की सुरक्षा करना ज्यादा ठीक है।

    किसे मिलता है गन लाइसेंस?

    इजरायल में साफ-सुथरी पृष्ठभूमि वाले स्वस्थ नागरिक को हथियार का लाइसेंस लेने के योग्य माना जाता है। लाइसेंस मिलने पर व्यक्ति हथियार लेने के साथ ही अधिकतम 100 कारतूस अपने पास रख सकता है।

    ये भी पढ़ें:

    Israel Hamas War: अगर बमबारी बढ़ी तो राहत कार्यों में होगी तेजी से कटौती, UN ने गाजा नाकाबंदी की दी चेतावनी

    खबरें और भी