Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देगा नॉर्वे, नीदरलैंड और डेनमार्क से भी मिलेगी बड़ी खेप

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 05:31 PM (IST)

    नाटो के सदस्य देश नॉर्वे ने कहा कि वह यूक्रेन को एफ-16 फाइटर जेट देगा। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने कीव की यात्रा की थी जिसके बाद यूक्रे ...और पढ़ें

    नॉर्वे, यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देगा। (फोटो- एपी)
    नॉर्वे, यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देगा। (फोटो- एपी)

    कोपेनहेगन, एपी। नाटो के सदस्य देश नॉर्वे ने कहा कि वह यूक्रेन को एफ-16 फाइटर जेट देगा। नॉर्वे ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान ऐसे समय में देने की घोषणा की है, जब करीब डेढ़ साल से वह रूस से युद्ध कर रहा है। यूक्रेन इस विमान का इस्तेमाल युद्ध में करेगा।

    नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने कीव की यात्रा की थी, जिसके बाद यूक्रेन को सैन्य मदद देने की पेशकश की गई है। नॉर्वे की मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    नॉर्वे की मीडिया ने दी जानकारी

    बता दें कि इस बात की जानकारी नॉर्वेजियन प्रसारकों एनआरके और टीवी2 ने दी है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है, तो नीदरलैंड और डेनमार्क के बाद नॉर्वे, यूक्रेन को एफ-16 विमान देने वाला तीसरा यूरोपीय देश होगा।

    लंबे समय से जारी है युद्ध

    पिछले साल फरवरी से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है, जिससे यूक्रेन को सैन्य मदद की जरूरत है और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की मांग करते रहे हैं।

    नॉर्वे ने सैन्य मदद की पेशकश की 

    इससे पहले फरवरी में नॉर्वे ने घोषणा की थी कि वह पांच साल के समर्थन पैकेज के हिस्से के रूप में कीव को सात बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद दे रहा है। नॉर्वे से मिलने वाली धनराशि को पांच साल तक 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रूप में बांटा जाएगा।

    खबरें और भी

    नीदरलैंड और डेनमार्क भी भेजेगा F-16 लड़ाकू विमान

    इससे पहले नॉर्वे की सरकार बोल चुकी है कि वह यूक्रेन को एफ-16 भेजने पर विचार कर रही है। वहीं, पिछले हफ्ते नीदरलैंड और डेनमार्क ने घोषणा की थी कि वे यूक्रेन को एफ-16 विमान देंगे। डेनमार्क ने कहा कि वह 19 विमान मुहैया कराएगा, जबकि नीदरलैंड ने यह नहीं बताया है कि वह कितने विमान भेजेगा।