Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नेपाल में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा, नेपालगंज में लगा कर्फ्यू

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 01:43 PM (IST)

    नेपाल के एक शहर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झड़पों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू के बाद दक्षिण पश्चिम नेपाल के शहर नेपा ...और पढ़ें

    नेपालगंज में लगा कर्फ्यू (Image: AP)
    नेपालगंज में लगा कर्फ्यू (Image: AP)

    एपी, काठमांडू। नेपाल के नेपालगंज में एक हिंदू लड़के द्वारा सोशल मीडिया पर मुसलमानों के बारे में एक स्टेटस पोस्ट करने से विवाद खड़ा हो गया। विरोध में मुसलमानों ने सड़कों पर टायर जलाए और यातायात अवरुद्ध कर दिया।

    हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है और सुरक्षा भी तेज कर दी है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद दक्षिण पश्चिम नेपाल के शहर नेपालगंज में शांति का माहौल देखा गया।

    हिंदू रैली के बाद बढ़ा विवाद

    समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, मंगलवार (3 अक्टूबर) को एक बड़ी हिंदू रैली आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और बोतलें फेंकी। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। राजधानी काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में नेपालगंज में हिंदू विरोध प्रदर्शन पर हुए हमले के बाद मंगलवार दोपहर से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था।

    नेपाल के शहर में लगा लॉकडाउन

    क्षेत्र के पुलिस प्रमुख संतोष राठौड़ ने कहा कि अधिकारी शहर में गश्त कर रहे हैं। लोगों को लॉडाउन के दौरान अपने घरों को छोड़ने या समूहों में इकट्ठा होने पर मनाही है। बुधवार सुबह और कल रात तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

    बता दें कि नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा आम बात नहीं है। ये एक हिंदू बहुसंख्यक देश है जो कुछ साल पहले ही धर्मनिरपेक्ष बना है। नेपालगंज की आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा मुसलमानों का है।

    यह भी पढ़े: बैंकॉक के मॉल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या, संदिग्ध ने नकली हैंडगन को मॉडिफाई कर किया इस्तेमाल

    यह भी पढ़े: Nepal Earthquake: नेपाल में आए भूकंप से दहशत में लोग, भूस्खलन से हुई एक महिला की मौत