विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बाढ़ में 157 लोगों की मौत, सैकड़ो लोग लापता; अमित शाह ने सीएम सम्राट से की बात ं

Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:28 PM (IST)

नेपाल में तिब्बत सीमा से लगे इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 384 यात्री लापता हो गए हैं। इन लापता लोगों में 105 भारतीय हैं।

नेपाल में आई बाढ़ में 105 भारतीय लापता (फोटो-पीटीआई)

नेपाल में आई बाढ़ में 105 भारतीय लापता (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. नेपाल में तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़।

  2. कुल 384 यात्री लापता, जिनमें 105 भारतीय।

  3. रासुवा की भोटे कोशी नदी में आई बाढ़।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस बाढ़ में 384 यात्री लापता हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया इन लापता लोगों में 105 भारतीय हैं। 

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने आज बुधवार सुबह रासुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद 384 यात्रियों के लापता होने की पहचान की है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। नेपाल बाढ़ में अब तक 157 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Nepal Tourism Board

अमित शाह ने सीएम सम्राट से की बात

नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। गृह मंत्री ने संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ अलर्ट है।

नेपाल में आई बाढ़ में 105 भारतीय लापता

नेपाल में आई बाढ़ के बीच 10 टूरिज्म और ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर लापता हुए लोगों की लिस्ट तैयार की गई है।

टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और ट्रैवल एजेंसियां, गाइड, स्थानीय अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर यात्रियों की लोकेशन और सुरक्षा की पुष्टि कर रहे हैं।

Nepal flood (1)

291 विदेशी नागरिकों में से 105 भारत से हैं, जबकि बाकी यात्री ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूनाइटेड किंग और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक हैं।

कई अन्य विदेशी यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी बाकी है, जबकि 37 लोगों को अनिवासी भारतीय (NRI) के तौर पर लिस्ट किया गया है।

एजेंसी के हिसाब से शुरुआती रिकॉर्ड में ट्रेकर्स सोसाइटी से 92 यात्री, सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल्स से 71, लीफ हॉलिडे से 55, हिमालयन ग्लेशियर से 52, कैलाश जर्नी से 31, फिशटेल टूर्स एंड ट्रैवल्स से 27, अल्पाइन इको ट्रेक से 20, काठमांडू हॉलिडे टूर्स एंड ट्रैवल्स से 17, रिचा टूर्स एंड ट्रैवल्स से 12 और एक्सप्लोर वेकेशन से सात यात्री शामिल हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

नेपाल में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को मलबे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि यह सूची शुरुआती है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है। बोर्ड ने यात्रियों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने तक कोई नतीजा न निकालें।

Nepal flood (4)