Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में अब तक 359 की मौत, 288 भारतीयों समेत सैंकड़ों लापता; भारत ने भेजी मदद
Nepal Flash Flood News नेपाल में भोटेकोसी नदी क्षेत्र (Nepal News) में बनी एक बड़ी अवरोधक झील को लेकर चीन ने हाई अलर्ट (Nepal Flood Alert) जारी किया है। यह झील पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है और अगले तीन दिनों में इसमें और पानी आने से इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है।
-1787831710800_m.webp)
नेपाल में बाढ़ से तबाही (फोटो- रायटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 359 लोगों की जन चली गई है। गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस भीषण तबाही में कम 288 भारतीय नागरिक लापता हैं और 200 अन्य चीन में फंसे हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि लापता लोगों में पर्यटक और नेपाल में काम करने वाले भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी बताया कि तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को नेपाल में बचाया गया है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे।
Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में बचाए गए 54 भारतीय
विदेश मंत्रालय के ताजा बयान के 54 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें त्रिशूल-I प्रोजेक्ट के 33 कर्मचारी और तमिलनाडु के 21 लोग शामिल हैं।
Nepal Flood Live: दिल्ली-काठमांडू बस सेवा रोकी गई
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 28-29 अगस्त को दिल्ली और काठमांडू के बीच चलने वाली इंडो-नेपाल मैत्री बस सेवा को रोक दिया गया है।
Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, विदेश मंत्रालय ने लोगों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। गुरुवार को नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई। इसके बाद, बचाव दल लापता सैकड़ों लोगों (जिनमें 288 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं) का पता लगाने के लिए तेज़ी से काम में जुट गए हैं।
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हमने यहां विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है, जो चौबीसों घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबरों की जानकारी हमारे X हैंडल पर दी जा रही है और आपको वे जल्द ही मिल जाएंगे। काठमांडू और बीजिंग, दोनों जगहों पर हमारे दूतावासों ने भी 24x7 हेल्पलाइन शुरू की हैं।'
Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हाई अलर्ट
प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही नेपाल से बहने वाली नदियों के निचले इलाकों में गंडक और अन्य जलस्रोतों की निगरानी बढ़ा दी है।
Nepal Flood Live: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ प्रभावित नुवाकोट का किया दौरा
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित नुवाकोट जिले के बत्तार बाजार में सेना प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने देश भर में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ के बाद मौजूदा हालात का जायजा लिया और चल रहे खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब नुवाकोट का सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाका अभी भी क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, बंद सड़कों, विस्थापित निवासियों और कीचड़ व मलबे के नीचे दबे होने की आशंका वाले लोगों को खोजने की कोशिशों से जूझ रहा है।
Nepal Flood Live: ड्रोन फुटेज में दिखे नेपाल में त्रासदी के बाद के हालात
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाके के ड्रोन फुटेज में इस त्रासदी के बाद के हालात दिख रहे हैं।
#WATCH | Nepal: Drone visuals from the flash flood-affected Devighat in Nuwakot District show the aftermath of the tragedy.
— ANI (@ANI) August 27, 2026
The flash flood death toll stands at 258, as per Nepal's National Disaster Risk Reduction and Management Authority.
(Video: Drone visuals shot by ANI) pic.twitter.com/eKuGX3qcxn
Nepal Flood Live: भारत एक और C-17 एयरक्राफ्ट राहत सामग्री लेकर नेपाल रवाना
इंडियन एयर फोर्स ने ट्वीट किया, 'नेपाल में राहत का काम जारी है। इंडियन एयर फोर्स का एक और C-17 एयरक्राफ़्ट दवाइयों और खाने-पीने की चीज़ों समेत 37.5 टन राहत का सामान लेकर उड़ान भर चुका है।'
Indian Air Force tweets, "Continuing the relief effort in Nepal. Another Indian Air Force C-17 aircraft took off carrying 37.5 tonnes of relief supplies including medicines and food items."
— ANI (@ANI) August 27, 2026
(Pics: Indian Air Force/X) pic.twitter.com/LsnzlqPxJZ
Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 359 लोगों की मौत
नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 359 लोगों की जन चली गई है। गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस भीषण तबाही में कम 288 भारतीय नागरिक लापता हैं और 200 अन्य चीन में फंसे हुए हैं।
